शिल्पा ने महिलाओं से कहा 'एनफ इज एनफ'

'एनफ इज एनफ' अभियान का आयोजन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की सुपरफाइट लीग और डीएनए ने मिलकर किया है। शिल्पा शेट्टी ने इस आयोजन के लांच के दौरान कहा कि अब महिलाओं को अपनी कीमत समझनी होगी और अपने ऊपर हो रहे अत्याचर के किलाफ आवाज उठानी होगी। दिल्ली में हुए गैंगरेप के मामले में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि इस तरह की वारदातें तब तक चलती रहेंगी जब तक समाज के लोगों में महिलाओं के लिए इज्जत नहीं होगी।
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मुझे लगता है कि स्कूलों से ही बच्चों के दिमाग में महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करना होगा। इसी से मस्तिष्क का पूर्वाग्रह बला जा सकेगा। महिला को केवल सेक्स की वस्तु के रुप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं के बहुत ताकत है लेकिन फर्क इतना है कि उन्हें अपनी ताकत का अंदाजा नहीं है। तो हमें अब इस ताकत के प्रति जागरुक होना चाहिए और जानना चाहिए कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। इस अभियान के दौरान शिल्पा और राज ने लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण भी सिखाए।


Click it and Unblock the Notifications











