शमिता शेट्टी को ऑफर हुई थी आमिर खान की ब्लॉकबस्टर 'लगान', लेकिन कर दिया रिजेक्ट- जानें क्यों!

हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शिल्पा शेट्टी पहुंची थीं, जहां उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनकी बहन शमिता शेट्टी को आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में मेनलीड के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन शमिता ने फिल्म रिजेक्ट कर दी। जाहिर यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए।

शिल्पा शेट्टी ने नेहा धूपिया को बताया कि शमिता ने लगान को आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें के लिए रिजेक्ट किया था।शिल्पा शेट्टी ने कहा, "दोनों ही बड़ी फिल्में थी, जो एक साथ रिलीज होनेवाली थीं। ऐसे में शमिता शेट्टी को एक फिल्म चुननी थी, तो उसने मोहब्बतें को चुना।" बता दें, लगान में आमिर खान के अपोजिट फिर ग्रेसी सिंह को कास्ट किया गया था।

Shilpa Shetty

मोहब्बतें के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं शमिता शेट्टी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, "मैंने कई फिल्मों को मना कर दिया था। इस कारण मेरे पास काम आना बंद हो गया, लेकिन मेरे लिए कंटेंट मायने रखती हैं। मैं केवल काम करने के लिए फिल्म करना नहीं चाहती हूं। मुझे बेस्ट परफॉर्म करना था। मैंने बहुत ज्यादा रोल नहीं किए। मैं काफी वक्त से फिल्मों का हिस्सा नहीं हूं। ऐसे कई चीजें थीं जो मैं करना चाहती थीं।"

फिल्मों के अलावा शमिता शेट्टी बिग बॉस के तीसरे सीजन और साल 2019 में रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X