मैं भी शादीशुदा एक्ट्रेस को कास्ट करुंगी तो प्रेग्नेंट ना होने का बांड भरवाउंगी- शिल्पा शेट्टी!

कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि विद्या बालन को कहानी के सीक्वल से निकाल दिया गया है क्योंकि वो प्रेगनेंट हैं। लेकिन इस बात को लेकर हंगामा बढ़ा क्योंकि खबर ये भी थी कि विद्या बालन ने ये बांड भरा है कि वो अगले दो सालों तक मां नहीं बन सकतीं। ये बात खुद विद्या बालन ने मीडिया से बताई। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब निर्माता के रुप में सामने आ रही शिल्पा शेट्टी ने भी एक्ट्रेसेस से फिल्म के बांड के साथ फिल्म के दौरान प्रेग्नेंट ना होने के बांड भरवाने की बात पर अपनी राय दी। शिल्पा शेट्टी के अनुसार एक हद तक ये बांड जरुरी भी है और सही भी क्योंकि किसी भी फिल्म को बनने में कम से कम एक डेढ़ साल का तो वक्त लगता ही है। अब अगर उस एक डेढ़ साल में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो जाए तो फिल्म को पूरा करने में मुश्किल होगी।

शिल्पा शेट्टी ने हालांकि ये भी कहा कि अब अगर फिल्में 4-6 साल तक लटकी रहें तो ऐसे में एक्ट्रेसेस का तो कोई कसूर नहीं है। आखिर वो भी इंसान हैं। लेकिन हां मैं भी आज एक निर्माता हूं तो उस हिसाब से ये कह सकती हूं कि अगर कभी मैं भी किसी ऐसे एक्ट्रेस को अपनी फिल्म के लिए कास्ट करुंगी जो कि शादी शुदा है तो कम से कम एक से लेकर डेढ़ साल तक का नो प्रेग्नेंसी बांड तो साइन करवाउंगी ही। इसमें कोई बुराई नहीं है। इसमें निर्माता का नुकसान नहीं होगा कम से कम। शिल्पा शेट्टी ने ये बात कही हाल ही में अपनी फिल्म ढिश्कियाऊं के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा कि निर्माता बनना बहुत ही कठिन काम है। पता नहीं क्यों लोग निर्माता बन जाते हैं।

शिल्पा ने बरबाद कर दिये 60 लाख रुपये!

ढिश्कियाऊं फिल्म में निर्दे्शक हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा मुख्य किरदार निभा रहे हैं उनका साथ दे रही हैं नयी एक्ट्रेस आयेशा खान्ना और बॉलीवुड के एक्शन हीरो सन्नी देओल। सन्नी देओल और शिल्पा शेट्टी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। आज पहली बार शिल्पा बतौर निर्माता सन्नी देओल के साथ काम कर रही हैं ऐसे में शिल्पा शेट्टी को ये समझ आ रहा है कि सच में फिल्म निर्माता बनने में कितनी मुश्किलें झेलनी पडती हैं। शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वो एक्टिगं में आएंगी लेकिन अभी अपने बेटे के साथ बहुत व्यस्त हैं। कुछ सालों बाद वो इस बारे में सोचेंगी।

Did u know- शिल्पा शेट्टी ने ढिश्कियाऊं से पहले किसी और फिल्म को बनाने का फैसला किया था। लेकिन जब फिल्म में लगभग 60 लाख रुपये लग चुके तो उन्हें लगा कि फिल्म बेकार है। उस वक्त शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उन्हें सलाह दी कि वो या तो अभी 60 लाख रुपये का नुकसान सह लें या फिर फिल्म पूरी करके 60 करोड़ का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X