शिल्पा शेट्टी की निकम्मा का ट्रेलर आउट, इंटरनेट पर तूफान आया!
शिल्पा शेट्टी को 70 MM पर देखने के लिए फैंस ने सांस रोककर इंतजार किया है। अब, निकम्मा रिलीज होने में कुछ ही हफ्ते बचे हैं, बड़े पर्दे पर सुपरस्टार की बड़ी वापसी के लिए इंतजार ने उत्साह बड़ा दिया है, उत्साह को डबल करने के लिए, फिल्म के निर्माताओं ने आज ट्रेलर लॉन्च किया, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। निकम्मा ट्रेलर शिल्पा शेट्टी को अवनि के रुप में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाता है।
एक्शन रोमांटिक कॉमेडी में शिल्पा शेट्टी एक अभिनेत्री के रूप में खुद के विभिन्न पहलुओं की खोज करेंगी और ट्रेलर ने पहले ही सभी की रुचि को बढ़ा दिया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर निकम्मा का ट्रेलर पोस्ट किया।
Recommended Video

उन्होंने लिखा, "निकम्मा होना एक कला है? माय फुट ! अब देखो ये अवनि कैसी लगाती है इसकी वाट! सब्बीर खान निर्देशित निकम्मा में शिल्पा शेट्टी के साथ अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेतिया, सुनील ग्रोवर, नरेन कुमार और दीपराज राणा नजर आएंगे।
सोनी पिक्चर्स और शब्बीर खान फिल्म्स द्वारा निर्मित, निकम्मा 17 जून 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। काफी समय के बाद शिल्पा शेट्टी किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी की ये वापसी काफी कमाल की होने वाली है। अभिनेता अभिमन्यु दसानी के साथ उनको काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications