पॉर्न केस के बीच शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने दर्ज करवाई शिकायत, डेढ़ करोड़ का मामला

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सुनंदा शेट्टी अपने साथ हुए धोखाधड़ी के मामले को लेकर ख़बरों में हैं। सुनंदा शेट्टी ने मुंबई के जूहू पुलिस स्टेशन में सुधाकर घारे नाम के शख्स पर 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अपनी रिपोर्ट में सुनंदा शेट्टी का कहना है कि उन्होंने सुधाकर घारे ने रायगढ़ ज़िले के कर्जत इलाक़े में ज़मीन और एक बंगले के फ़र्ज़ी दस्तावेज दिखा कर सौदा किया था। पुलिस ने सुनंदा शेट्टी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुनंदा शेट्टी और सुधाकर घारे के बीच 2019 से फरवरी 2020 में यह ज़मीन का सौदा हुआ था। सुनंदा का कहना है कि सुधाकर ने फ़र्ज़ी काग़ज़ दिखाकर ज़मीन बेचा। सुनंदा का कहना है कि इस ज़मीन के लिए उन्होंने 1 करोड़ 60 लाख रुपये की क़ीमत चुकाई है। जब उन्हें पता चलता कि सुधाकर ने फ़र्ज़ी काग़ज़ दिखाकर सौदा किया है तो उन्होंने पैसे वापस माँगे लेकिन उसने रुपये लौटने से इंकार कर दिया।

Shilpa Shetty

ख़बरों की माने तो सुधाकर घारे ने सुनंदा शेट्टी को धमकाते हुए कहा कि वह किसी राजनेता का करीबी है। सुनंदा शेट्टी की एफआईआर पर पुलिस ने इस ज़मीन विवाद की जांच शुरू करते हुए सुधाकर घारे पर भारतीय दंड संहित (आइपीसी) की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471, और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

राज कुंद्रा मामले में भी सामने आया सुनंदा का नाम

राज कुंद्रा मामले में भी सामने आया सुनंदा का नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में भी सुनंदा शेट्टी का नाम सामने आया है। सुनंदा शेट्टी अपने दामाद राज कुंद्रा की एक कंपनी में सितंबर 2020 तक बतौर डायरेक्टर काम कर रहीं थीं। हालांकि फ़िलहाल पुलिस के पास इस बात के सबूत नहीं है कि वे सीधे इस मामले से जुड़े हैं।

शिल्पा की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

शिल्पा की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिल्पा शेट्टी पर आरोप हैं कि वह अपने पति राज कुंद्रा की कंपनी जेएल स्ट्रीम को प्रमोट कर रही थीं। इस कंपनी पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगा है।

शिल्पा शेट्टी ने किया आरोपों को खारिज

शिल्पा शेट्टी ने किया आरोपों को खारिज

इसके साथ ही राज कुंद्रा के दफ़्तर से कुछ प्रोपर्टी की जानकारी मिली है, जो संदेह के घेरे में है। हालांकि उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई है।

 कई मॉडल्स ने लगाए गंभीर आरोप

कई मॉडल्स ने लगाए गंभीर आरोप

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म मामले में जेल में हैं। उनपर कई गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं शर्लिन चोपड़ा से लेकर पूनम पांडे व कई मॉडल ने भी आरोप लगाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X