..................... राज कुंद्रा ने साझा किया फनी मीम, शिल्पा शेट्टी की कर दी टांग खिंचाई Shilpa shetty's Husband Raj Kundra shared an funny Memes during Karwa chauth - Hindi Filmibeat

करवा चौथ पर राज कुंद्रा ने साझा किया फनी मीम, शिल्पा शेट्टी की कर दी टांग खिंचाई

करवा चौथ का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और ये ऐसा त्योहार है जिसके लिए लगभग हर शादीशुदा औरत राह देखती है। मान्यता है कि इस त्योहार पर औरतें अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं तो उनकी उम्र बढ़ जाती है। ऐसे में हमारा बॉलीवुड भी किसी से पीछे नहीं है और लगातार एक्ट्रेसेस के लुक्स सामने आ रहे हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल उन्होने करवा चौथ और शिल्पा शेट्टी को लेकर एक मीम साझा किया है। इस मीम को लेकर चर्चाएं इसलिए ज्यादा हैं क्योंकि इसको राज कुंद्रा ने खुद और शिल्पा शेट्टी की तस्वीर के साथ बनाया है।

shilpa shetty, शिल्पा शेट्टी

राज कुंद्रा कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी करवा चौथ'। इस मीम की बात करें तो उसमें शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा की जगह वड़ा पाव नजर आ रहा है। राज कुंद्रा का कहना है औरतें जब आदमियों को देखती हैं तो उनको कुछ ऐसा दिखाई देता है।

राज कुंद्रा मे जैसे ही इसको साझा किया ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर काफी हंस रहे हैं। शिल्पा शेट्टी हर अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और उनका लुक भी काफी पसंद किया जाता है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को इंडस्ट्री के शानदार कपल्स में से एक माना जाता है। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते दिख ही जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X