एयरपोर्ट पर रील्स बनाने के चक्कर में छूटी इस एक्ट्रेस की फ्लाइट? फराह खान बोलीं- 'क्रैक हो पूरी'

ये दौर रील्स का है और इस वक्त लगातार कई सितारों की रील्स सामने आती रहती हैं। हालांकि कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिसको लेकर खबरें आती हैं। इस वक्त कुछ ऐसा ही एक अभिनेत्री के साथ हुआ है जो कि चर्चा में हैं। इस अभिनेत्री ने रील्स बनाने के चक्कर में रिस्क लिया था, जिससे उनकी फ्लाइट तक छूटने से बच गई। हम बात कर रहे हैं फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी के बारे में जिनका एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है।
दरअसल शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पहुंची थीं और इस दौरान वो फ्लाइट की तरफ ना जाकर रील्स बनाना शुरु कर देती हैं। शिल्पा शेट्टी धमाकेदार डांस कर ही रही होती हैं कि एक ग्राउंड स्टाफ आ जाता है और शिल्पा शेट्टी की तरफ देखता है।
इससे शिल्पा शेट्टी रुक जाती हैं और फिर उनको याद आता है कि फ्लाइट छूट रही है। शिल्पा शेट्टी अपना सूटकेस लेतीं हैं और भागने लगती हैँ। अभिनेत्री ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'एयरपोर्ट की भीड़ में रील तो बन गई, जा के देख लूं, कहीं फ्लाइट तो नहीं गई। क्या आपने ऐसा कुछ किया है?'
इसके बाद उनके फैंस समेत कई सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं। फराह खान ने लिखा, 'तुम पूरी तरह से क्रैक हो।' जबकि एक यूजर ने लिखा है, ''शिल्पा मैम दिखा रहीं हैं कि उनका पैर पूरी तरह से ठीक हो गया है।''
एक ने लिखा है, 'रील अच्छी बन गई.. अब तुम जल्दी करो।' हालांकि शिल्पा शेट्टी ने फैंस के इन कमेंट्स पर खुद का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। शिल्पा शेट्टी अक्सर किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और लोगों का मनोरंजन करती हैँ। हालांकि काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। फिलहाल आप देखिए ये रील..


Click it and Unblock the Notifications