शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा का स्कूल का पहला दिन, रो रोकर हो गईं लाल - बेहद क्यूट तस्वीरें

जहां एक तरफ, बच्चे कोरोना काल में घर में आराम तलब हो चुके हैं और रोज़ भगवान से स्कूल ना खुलने की प्रार्थना करते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ, कुछ बच्चे ऐसे हैं जिन्हें चाहो ना चाहो, स्कूल जाना पड़ रहा है। इन्हीं बच्चों में शामिल हैं शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा शेट्टी कुंद्रा। समिषा भी कोरोना के केस कम होने के बाद पहले दिन अपने स्कूल पहुंची।

और पहले ही दिन, स्कूल में समिषा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शिल्पा शेट्टी उन्हें संभालती और चुप कराती दिखीं। जहां, शिल्पा नन्हीं सी समिषा को चुप कराती दिखीं वहीं साथ में वो समिषा का स्कूल बैग भी संभालती दिखीं।

shilpa-shetty-s-daughter-samisha-turns-red-crying-on-hir-first-day-to-school-cutest-pictures-here

समिषा जल्दी ही दो साल की हो जाएंगी और शिल्पा शेट्टी ने उनका दाखिला एक प्लेस्कूल में करवा दिया है। और इस प्लेस्कूल के पहले ही दिन, समिषा का रो रोकर लाल हो गईं। उनकी ये क्यूट सी तस्वीरें देख हर किसी को अपना बचपन याद आ जाएगा जब हमें सुबह सुबह स्कूल जाने के लिए उठा दिया जाता था।

हालांकि, गाड़ी तक पहुंचते पहुंचते समिषा शांत हो चुकी थीं और उनके चेहरे पर घर जाने की खुशी भी साफ झलक रही थीं। गौरतलब है कि समिषा का जन्म फरवरी 2020 में हुआ था और शिल्पा ने समिषा के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था।

समिषा के जन्म के बाद शिल्पा शेट्टी ने इस खुशखबरी का एलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था। कोरोना के समय भी शिल्पा ने समिषा का पूरा ख्याल रखा था और उन्हें इस संक्रमण से बचाए रखा।

आलोचनाओं का सामना

आलोचनाओं का सामना

सरोगेसी की खबर के बाद शिल्पा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था कि वो कितने समय से कोशिश कर रही थीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की सरोगेसी से हुई बेटी के जन्म के बाद लेखिका तसलीमा नसरीन ने इन मांओं पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या सरोगेसी से मिले रेडीमेड बच्चों के प्रति इन मांओं के मन में ममता होती होगी? इसके बाद तसलीमा नसरीन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

समिषा की पहली तस्वीर

समिषा की पहली तस्वीर

ये रही नन्हीं सी समिषा की पहली वायरल तस्वीर। कोरोना के समय में शिल्पा शेट्टी के लिए समिषा को कोरोना से बचाए रखना बहुत ही मुश्किल भरा काम था। इस बीच शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव हो गया था और शिल्पा ने सबका ख्याल मज़बूती से रखा था।

फैन्स देते हैं ढेर सारा प्यार

फैन्स देते हैं ढेर सारा प्यार

शिल्पा शेट्टी जब भी समिषा की तस्वीरें शेयर करती हैं उन्हें फैन्स का प्यार मिलता है। और भई बच्चे किसे नहीं पसंद। फैन्स भी नन्हीं समिषा पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं।

वियान की छोटी बहन

वियान की छोटी बहन

शिल्पा अक्सर ही वियान और समिषा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वियान के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जिसे शिल्पा हैंडल करती हैं। वियान, शिल्पा और समिषा अक्सर ही एक जैसे आउटफिट्स में नज़र आ जाते हैं। खासतौर से त्योहारों पर।

कैमरों से नहीं हैं परहेज़

कैमरों से नहीं हैं परहेज़

जहां ज़्यादातर स्टार्स अपने बच्चों को कैमरे से बचाकर रखते हैं, शिल्पा अक्सर ही समिषा के साथ कैमरों के लिए पोज़ करती दिखाई देती हैं। फैन्स को उनकी ये सादगी और समिषा की ये क्यूट तस्वीरें काफी ज़्यादा पसंद आती हैं।

हाल ही में गाया गायत्री मंत्र

हाल ही में गाया गायत्री मंत्र

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने समिषा का एक वीडियो शेयर किया था जहां समिषा अपने गार्डन में एक ज़ख्मी चिड़िया को देखने के बाद तुरंत उसके लिए प्रार्थना करना शुरू कर देती हैं और हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करने लगती हैं।

शिल्पा की अच्छी परवरिश की तारीफ

शिल्पा की अच्छी परवरिश की तारीफ

इस वीडियो को देखकर फैन्स और स्टार्स शिल्पा शेट्टी की परवरिश की भी तारीफ कर रहे हैं। एंकर पारितोष त्रिपाठी ने जहां समिषा को ढेर सारा प्यार दिया वहीं शिल्पा शेट्टी की परवरिश को भी सराहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X