शिल्पा शेट्टी की 2 साल की बेटी समिषा ने देखी ज़ख्मी चिड़िया, हाथ जोड़कर गाने लगीं गायत्री मंत्र, प्यारा वीडियो
बच्चे बहुत ही प्यारे होते हैं और इनकी मासूम हरकतें किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इस समय इंटरनेट का दिल जीत रही हैं शिल्पा शेट्टी की बिटिया समिषा। समिषा अभी 2 साल की नहीं हुई हैं लेकिन उनकी समझ और दिल से निकली दुआएं इस समय हर किसी को लुभा रही हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर समिषा का एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में समिषा अपने गार्डन में एक ज़ख्मी कबूतर देखती हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आता है। तो समिषा तुरंत ही हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करने लगती हैं जिससे कि कबूतर जल्दी ठीक हो जाए।

वीडियो में कहीं कहीं समिषा मंत्र भूल भी जाती हैं तो दोबारा उसे पढ़ना शुरू करती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी भी समिषा की मदद करती दिखाई देती हैं।

दो साल की भी नहीं हुई
गौरतलब है कि समिषा अभी उम्र में बहुत छोटी हैं। फरवरी में वो दो साल की पूरी हो जाएंगी। ऐसे में फैन्स समिषा को भोली सी तोतली सी ज़ुबान में गायत्री मंत्र सुनकर हैरान हैं।

परवरिश की हो रही तारीफ
इस वीडियो को देखकर फैन्स और स्टार्स शिल्पा शेट्टी की परवरिश की भी तारीफ कर रहे हैं। एंकर पारितोष त्रिपाठी ने जहां समिषा को ढेर सारा प्यार दिया वहीं शिल्पा शेट्टी की परवरिश को भी सराहा।

सरोगेसी से हुई बेटी
शिल्पा शेट्टी ने 2020 में कोरोना से ठीक पहले, समिषा के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ था। हालांकि, इस बीच शिल्पा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था कि वो कितने समय से कोशिश कर रही थीं।

प्यारी सी तस्वीर
ये रही नन्हीं सी समिषा की प्यारी सी तस्वीर। कोरोना के समय में शिल्पा शेट्टी के लिए समिषा को कोरोना से बचाए रखना बहुत ही मुश्किल भरा काम था। इस बीच शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव हो गया था और शिल्पा ने सबका ख्याल मज़बूती से रखा था।

तस्वीरों में मिलता है फैन्स का प्यार
शिल्पा शेट्टी जब भी समिषा की तस्वीरें शेयर करती हैं उन्हें फैन्स का प्यार मिलता है। और भई बच्चे किसे नहीं पसंद। फैन्स भी नन्हीं समिषा पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं।

शिल्पा ने लिखा प्यारा सा नोट
शिल्पा ने समिषा का गायत्री मंत्र गाता ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा - बच्चों का दिल सच में बहुत साफ होता है। समिषा जो कि अभी दो साल की भी नहीं हुई है, उसके दिल में इतना प्यार और समझ देख कर हैरान हूं। उसे चीज़ें भले ही ना समझ आती हो लेकिन ये ज़रूर समझ आता है कि कब किसे प्रार्थना और दुआओं की ज़रूरत है।

प्यार और प्रार्थना की शक्ति
शिल्पा ने आगे लिखा कि काश हम बड़े भी प्यार और प्रार्थना की इस शक्ति को समझ पाते और इस पर भरोसा कर पाते कि प्रार्थना की शक्ति पर्वत भी हिला सकती है। शिल्पा ने Peta India को धन्यवाद भी दिया जिसने ज़ख्मी चिड़िया को तुरंत मदद पहुंचाई।


Click it and Unblock the Notifications











