Shilpa Shetty जल्द दिखने वाली हैं एक्शन पैक्ड सीरीज में, वीडियो शेयर खुद बताई ये बात

shilpa-shetty-rohit-shetty-wrap-up-filming-of-indian-police-force-watch-their-swag-in-this-video

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी इंडियन पुलिस फोर्स के साथ एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थी। बीते दिन शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी कि शूटिंग पूरा कर लिया गया है।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी टीम के साथ वॉक करते हुए स्लो-मो वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, "सफर का खत्म होना अच्छा है, लेकिन कभी कभी ये सफर ही है जो मायने रखता है। इस सफर को इतना यादगार बनाने के लिए रोहित शेट्टी प्रोडक्शन टीम का धन्यवाद। यह रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स पर रैप है.. had such a blassstttt literally SHETTTYYYYYYYY!! मैं अब अपनी बकेट लिस्ट में एक टिक जोड़ सकती हूं!!🎬 💥💪

शिल्पा ने आगे लिखा, "कुछ कारों और हड्डियों के टूटने के बाद ☠️😅 हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं.. आप लोगों के रिएक्शन देखने का इंतजार नहीं करा सकती, जल्द ही सिर्फ प्राइम वीडियो पर।"

शिल्पा इमोशनल नोट से दर्शकों को पहली बार एक पुलिस अधिकारी बनने के पूरे अनुभव के बारे में बताते हुए कहती हैं कि यह बिल्कुल आसान काम नहीं है। रोहित शेट्टी के साथ यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी के पॉपुलर कॉप यूनिवर्स की पहली महिला कॉप भी हैं जो नेटिज़न्स के बीच हिट है। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय ​​के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

अभिनेत्री अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं, और प्रशंसक भी उन्हें कुछ दमदार एक्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।

Read more about: shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X