..................... Shilpa shetty revealed original climax of Suniel shetty and Akshay kumar starrer Dhadkan - Hindi Filmibeat

खुलासा- सुनील, अक्षय और शिल्पा की ब्लॉकबस्टर फिल्म धड़कन- ऐसा था ओरिजनल क्लाइमैक्स

आप सभी ने सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की धमाकेदार फिल्म धड़कन तो जरूर देखी होगी। इस फिल्म में एक लव स्टोरी दिखाई गई थी जिसमें सुनील शेट्टी ने दमदार अभिनय किय था। इस फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर हाल ही में खुलासा हुआ है कि इसका क्लाइमैक्स कुछ और था। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी हाल ही में एक डांस शो में बतौर मेहमान आए थे और इस शो को शिल्पा शेट्टी जज करती हैं। जाहिर है कि कई राज और कई बातें होना तो लाजमी था।

इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि धड़कन का ओरिजनल क्लाइमैक्स कुछ और था..हालांकि बाद में ये बदल दिया गया था। शिल्पा शेट्टी ने इसका पहला क्लाइमैक्स बताते हुए कहा कि...

shilpa shetty, suniel shetty, akshay kumar, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार

अंजलि(शिल्पा) देव (सुनील शेट्टी) को बताती हैं कि वो राम(अक्षय कुमार) के बेटे की मां बनने वाली है और इतना सुनकर देव मर जाता है। हालांकि इस क्लाइमैक्स को काफी ट्रेजिक होने का कारण हटा दिया गया था।

इसके क्लाइमैक्स में सुनील शेट्टी महिमा चौधरी के साथ चले जाते हैं। गौरतलब है कि इसके अलावा शिल्पा ने ये भी बताया कि इस फिल्म को बनने में करीब 5 साल लग गए थे।

सुनील शेट्टी पहले इस फिल्म के हीरो नहीं थे बल्कि किसी और को लिया गया था। बाद में निर्देशक को लगा कि देव का किरदार सिर्फ सुनील ही कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X