..................... Shilpa Shetty restaurant bastian noodle bill price shocked netizens Shilpa Shetty Bastian Menu Price controversy - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी के Bastian में एक कटोरा नूडल्स का Bill देख चकराए लोग, बोले- अपने हाथ से बनाकर देती है क्या

Shilpa Shetty Bastian Menu Price: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रेस्त्रां बास्टियन (Bastian) से कमाई करती हैं। आए दिन शिल्पा शेट्टी के इस लग्जरी रेस्त्रां में सेलेब्स और हाई प्रोफाइल लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है। अब शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां का एक कथित बिल सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Shilpa Shetty Bastian Menu Price

बास्टियन में नूडल्स की हैरान करने वाली कीमत

बिल में फूड आइटम्स के रेट देखकर हर कोई तौबा कर रहा है और इसे ही लेकर काफी विवाद हो रहा है। सामने आए फोटो में आप देख सकते हैं कि बिल में एक एक फूड आइटम का प्राइस आसमान छूता है। इस बिल को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। खासकर नूडल्स की कीमत को देखकर तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक रही है।

जरा से खाने का बिल

कहा जा रहा है कि ये बिल बास्टियन का है जिसे शिल्पा शेट्टी को ओन करती हैं। बिल 21, 731 रुपये का है और इसमें नूडल्स की कीमत सिर्फ 950 रुपये देखने को मिल रही है, जो कि काफी ज्यादा है। ये बिल मुंबई के एक आउटलेट का है। हालांकि इस बिल की सच्चाई के बारे में कोई कुछ कहा नहीं जा सकता है कि ये सच है या फिर फेक।

बिल देखकर हैरानी जता रहे हैं लोग

काफी सारे लोग डिशेज के प्राइस के साथ साथ उसपर लगने वाले टैक्सेस को लेकर भी हैरानी जता रहे हैं और कह रहे हैं कि टैक्स के कारण पूरे बिल की कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है। इसके साथ ही काफी सारे लोग इसे लेकर गुस्सा कर रहे हैं कि ऐसे रेस्त्रा में सिर्फ हाई प्रोफाइल इंसान ही डाइनिंग कर सकते है ये मिडिल क्लास के लिए नहीं है।

Read more about: shilpa shetty bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X