शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट पर लगेंगे ताले, 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप के बाद एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने लुक्स स्टाइल के अलावा अपने रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि शिल्पा के इस रेस्टोरेंट में कई सितारे आए दिनों पार्टी करते नजर आए थे। यहां तक की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने तो अपनी शादी का रिसेप्शन भी इसी रेस्टोरेंट में रख लिया था, लेकिन बता दें कि कई लोगों की यादों से भरा ये रेस्टोरेंट अब बंद होने जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि गुरुवार को रेस्टोरेंट का आखिरी दिन होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों बंद हो रहा है शिल्पा का रेस्टोरेंट।
बंद होने जा रहा है शिल्पा का रेस्टोरेंट
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि इस गुरुवार को एक एरा का अंत होने जा रहा है। क्योंकि हम मुंबई की आइकॉनिक जगहों में से एक बास्टियन बैंड्रा की विदाई करने जा रहे हैं। एक जगह जिससे हमें अनगिनत यादें मिलीं, न भूलने वाली रातें और ऐसे पल मिले जिसने सिटी की नाइटलाइफ को पूरी तरह से बदल दिया। शिल्पा ने आगे कहा कि वह लेजंडरी जगह को सम्मान देने के लिए अपने सहायकों के साथ एक खास शाम का आयोजन कर रही हैं। जिसमें कई सारी यादें और सेलिब्रेशन होगा।
सामने आया धोखाधड़ी का मामला
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस केस में अज्ञात शख्स का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि दीपक कोठारी ने राज और शिल्पा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि साल 2015 से लेकर 2023 तक दीपक ने एक्ट्रेस की कंपनी बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में पैसे इन्वेस्ट किए थे, लेकिन राज और शिल्पा ने वो पैसे अपनी पर्सनल जरूरतों पर खर्च कर दिए, लेकिन शिल्पा के वकील ने इन बातों का खंडन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











