पति राज कुंद्रा पॉर्न केस पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स-अफवाहों समेत सब पर दिया जवाब
राज कुंद्रा पॉर्न केस को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बयान सामने नहीं आया था। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा व इस केस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए ट्रोलर्स, मीडिया व इस मामले पर काफी बातें लिखीं। कई दिन बीत जाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा केस को लेकर अपना पक्ष रखा है।
Recommended Video
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरा बयान- पिछले कुछ दिन से हम कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हर तरफ कई अफवाहें और आरोप मंडे जा रहे हैं। मीडिया द्वारा जहां मुझे पर अनुचित आरोप लगाए तो वहीं कुछ शुभचिंतकों ने साथ भी दिया।

आगे वह लिखती हैं, मुझे ही नहीं बल्कि मेरे परिवार को भी बुरी तरह ट्रोल किया गया और ढेर सारे सवाल दागे। इस दौरान मेरा स्टैंड ये है कि मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा। मैं अभी भी इस मामले पर कुछ नहीं कहूंगी क्योंकि ये कानूनी मामला है। बस मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाना बंद करें।
शिल्पा शेट्टी आगे कहती हैं, एक सेलिब्रिटी के रूप में मैं सोचती हूं कि, "कभी शिकायत न करें, कभी किसी को न समझाएं"। मैं केवल इतना कहूंगी कि इस मामले पर जांच चल रही है, मुझे देश की न्याय व्यवस्था और मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है।

हमारी प्राइवेसी को बनाए रखें
एक परिवार के रूप में, हम तमाम कानूनी राहों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मेरे और खास तौर पर मेरी मां व बच्चों की खातिर हमारी प्राइवेसी को बनाए रखें। आप सभी से गुजारिश करती हूं कि जब तक सच्चाई बाहर नहीं आ जाती और बिना जानकारी के टिप्पणी करने से बचें।

29 सालों से मेहनत कर रही हूं मैं- शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैं पिछले 29 सालों से मेहनत कर रही हूं और लोगों ने मुझ पर हमेशा विश्वास बनाए रखा है और मैंने इस विश्वास को कभी तोड़ा नहीं है। मैं अपने कानून पर विश्वास करने वाली भारतीय नागरिक हूं। इसीलिए मेरी निजता का सम्मान करें।

कृपया कानून को अपना काम करने दें- शिल्पा शेट्टी
अंत में शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय में मेरे परिवार और मेरे निजता के अधिकार का सम्मान करें। हम मीडिया ट्रायल के लायक नहीं हैं। कृपया कानून को अपना काम करने दें। सत्यमेव जयते! शिल्पा शेट्टी।

पति राज कुंद्रा को लेकर नहीं कहा कुछ
शिल्पा शेट्टी ने इस लंबे चौड़े बयान में पति राज कुंद्रा का नाम नहीं लिया। उन्होंने कुल मिलाकर अपने परिवार और बच्चों को लेकर बात कही। साथ ही कहा कि ये न्यायिक मामला है तो ज्यादा कुछ नहीं कहेंगी। उन्होंने ट्रोलर्स और अफवाहों पर अहम तौर पर रिएक्ट किया।

ट्रोलर्स ने इस केस में शिल्पा शेट्टी को सुनाया था भला बुरा
शिल्पा शेट्टी को इस केस में सोशल मीडिया पर भला बुरा सुनने को मिला था। ट्रोलर ने शिल्पा शेट्टी व उनके परिवार को लेकर गंदी टिप्पणी तक की। जिसके बाद अब शिल्पा शेट्टी को सामने आकर बयान देना पड़ा।

जेल में हैं राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति पॉर्न फिल्में बनाने व प्रसारण के आरोप में जेल में हैं। फिलहाल उनसे इस केस में पूछताछ चल रही हैं। कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर कर दी थी जिसके बाद वह जेल में हैं।

शिल्पा शेट्टी से भी हुई पूछताछ
राज कुंद्रा पॉर्न केस में शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी। पति राज कुंद्रा को आमने सामने बैठाकर शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने सवाल जवाब किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











