Shilpa Shetty ने पति Raj Kundra को पहचानने से किया इंकार, भरी महफिल में ऐसे बनाया मजाक!

शिल्पा शेट्टी इस वक्त अपनी फिल्म सुखी को लेकर चर्चा में हैं और बीती रात इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान कई सितारे आए लेकिन शिल्पा शेट्टी ने अपने ही पति राज कुंद्रा को पहचानने से इंकार कर दिया। दरअसल राज कुंद्रा हमेशा की तरह इस मौके पर भी मास्क लगाकर पहुंचे थे।
जैसे ही शिल्पा ने उनको देखा तो बोलीं, अरे ये कौन है? इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी उनसे मजाक कर रहीं थीं और उनको मास्क के लिए ट्रोल कर रहीं थीं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि वो मास्क को लेकर ट्रोल हुए हैं लेकिन ये पहली बार है कि खुद शिल्पा ने उनका मजाक बनाया हो। राज कुंद्रा का नाम जब से पोर्नोग्राफी मामले में सामने आया है उसके बाद से उन्होने एक नया ट्रेंड शुरु किया है।
वो अक्सर ऐसे ऐेस मास्क लगाए हुए दिख जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए हैँ। इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और लिखा है, "शिल्पा शेट्टी और नकाबपोश राज कुंद्रा श्रद्धा से हाथ जोड़कर बप्पा से आशीर्वाद मांग रहे हैं।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''इसका मुंह देखने लायक नहीं है।'' एक का कहना था, ''ऐसे कम ही ना करो कि चेहरा छुपाना पड़े।'' एक का कहना था, ''ये तो अपने पति का खुद ही मजाक उड़ा रही है।'' एक का कहना था, ''काम ऐसा करो जिंदगी भर चुप रहना पड़े।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि इसपर राज कुंद्रा का रिएक्शन नहीं आया है। अक्सर देखा जाता है कि राज कुंद्रा बेहद स्पेशल मास्क लगाते हैं जिसको पहले कभी नहीं देखा गया होता है। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications