ट्टिटर पर उड़े मज़ाक का शिल्पा शेट्टी ने यूं दिया जवाब
शिल्पा शेट्टी ने ट्वीटर पर उड़े मजाक का कुछ इस तरह दिया जवाब। जानिए क्या कहा शिल्पा ने।
शिल्पा शेट्टी का कल से ट्विटर पर खूब मज़ाक उड़ाया जा रहा है। मामला था एक अंग्रेज़ी राजनीतिक किताब को बच्चों की किताब कह देना। शिल्पा ने अंग्रेज़ी किताब 'एनिमल फार्म' के बारे में गलत जानकारी देने पर आलोचनाओं का सामना किया।
लेकिन अब शिल्पा ने अपने बचाव में कुछ कहा है। शिल्पा ने ट्वीट कर कहा कि मैं 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स', 'हैरी पॉटर', 'ऐनिमल फार्म' के लेखकों का सम्मान करती हूं, लेकिन मैंने ये किताबें कभी नहीं पढ़ीं, क्योंकि इनके टाइटल सुनने में भी बड़े अजीब हैं। ये मेरे टाइप की नहीं।
Whilst I admire the writers of LOTR, Harry Potter & Animal Farm I've "NEVER" read these books(@ the cost of soundin even dumber!)Not my kind
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) November 28, 2016
#ReleaseDate: पहली तस्वीर के साथ पेश है 2017 की सबसे मीठी फिल्म
वहीं इसके बाद उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि इन किताबों को बच्चों के लिए रिकमेंड करने का तो कोई सवाल ही नहीं है। कुछ गलतफहमी हुई है...जिसमें मैं नहीं पड़ना चाहती।
..So recommending them to kids is out of the question! Obviously some misunderstanding..Don't want to get into it.This too shall pass. 🙏😓
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) November 28, 2016
शिल्पा ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मेरी मां कहती हैं कि अगर आप सेलेब्रिटी हैं तो कभी कोई शिकायत मत करो और कभी किसी बात का स्पष्टीकरण मत दो।
So Mom says ,When you are a Celebrity "Never complain and Never Explain". Love must be… https://t.co/u4y9WP5tid
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) November 28, 2016


Click it and Unblock the Notifications