जब Shahnaaz Gill के चैट शो में पहुंची शिल्पा शेट्टी तो जमकर हुई मस्ती और डांस, वीडियो देख फैंस हुए खुश

Shahnaaz Gill: बिग बॉस फेम अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बैसे तो एक के बाद एक फिल्में करके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। परंतु फिल्मों और गानों के बीच में शाहनाज गिल अपना एक चैट शो भी चलाती हैं। इसमें अभी तक कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स जा चुके हैं। इस बार पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल के चैट शो में फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पहुंची तो दोनों जमकर मस्ती की। शहनाज और शिल्पा के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस इनको काफी पसंद कर रहे हैं।
शहनाज गिल और शिल्पा शेट्टी-
शहनाज गिल पिछले काफी समय से अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर चर्चा में है। अब तक इस शो में सारा अली खान, कपिल शर्मा, आयुष्मान खुराना राजकुमार समेत कई सितारें पहुंचे।
इस चैट शो में शहनाज गिल स्टार्स से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल-जवाब करती नजर आती है। वहीं अब शहनाज गिल के साथ देसी बातचीत करने के लिए बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी आ पहुंची है।
अब शिल्पा शेट्टी गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। चैट शो के दौरान शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल सेट पर जमकर मस्ती करते नजर आए। इस दौरान दोनों शो के सेट पर जमकर भांगड़ा भी किया। दोनों की डांस वीडियोज भी सामने आई हैं।
दोनों एक्ट्रेसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और शहनाज कौर गिल से लुक की बात करे तो शहनाज गिल मल्टी कलर स्लीवलेस क्रॉप टॉप और डेनिम पहनें नजर आ रही हैं। तो वहीं शिल्पा शेट्टी येलो कलर के शानदार आउटफिट दिखाई दी। दोनों काफी होट लग रही थी।
शहनाज गिल और शिल्पा का वर्कफ्रंट-
शिल्पा शेट्टी तो बैसे अपने रियालिटी शोज को लेकर हमेशा ही व्यस्त रहती हैं। लेकिन साथ में शिल्पा फिल्में भी कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी जल्द फिल्म 'सुखी' लेकर आ रही है। फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्टर अमित साध और कुशा कपिला की भी नजर आएंगी। वहीं शाहनाज गिल की बात करें तो शाहनाज के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिन्होंने लेकर ऑफिशियल नहीं बताया जा रहा हैं परंतु अभी हाल ही मे शहनाज नई फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ थैंक्स फॉर कमिंग में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











