धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव, जमीन पर बैठे आए नजर

Shilpa Shetty Rajpal Yadav

Shilpa Shetty Rajpal Yadav Hindu Jodo Yatra: धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री के द्वारा निकाली जा रही हिंदू जोड़ो पदयात्रा में आए दिन किसी ना किसी सितारे के शामिल होने की खबर सामने आती रहती है। इस वक्त बॉलीवुड के दो शानदार कलाकार इस यात्रा में शामिल हुए हैं जिनका नाम शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव है।

जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये दोनों सितारे जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं जबकि पीछे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और देवकीनंदन ठाकुर को कुर्सियों पर बैठे देखा जा सकता है।

इस वीडियो को एएनआई ट्रेंडिंग ने साझा किया है और लिखा, ''अभिनेता शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, श्रीवर्धन त्रिवेदी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए।''

बेहद खुश नजर आए दोनों

इस यात्रा के शुरु होने से पहले शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए यात्रा में शामिल होने की सबसे अपील की थी। एक ओर बिहार चुनाव को लेकर चर्चा थी तो वहीं दूसरी ओर इस यात्रा को लेकर लोग बातें कर रहे थे। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव को काफी खुश देखा जा सकता है। शिल्पा शेट्टी आती हैं और पहले से ही जमीन पर बैठे राजपाल के पास आकर बैठ जाती हैं और फिर दोनों हंस हंसकर बातें करने लगते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस यात्रा के दौरान बागेश्वर बाबा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। हालांकि इस वीडियो में वो बिल्कुल ठीक लग रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''शिल्पा शेट्टी की खबर मैं रहने के लिए वहां पहुंच गई है।'' एक ने लिखा, ''राजपाल यादव असली यादव है। एक ने लिखा, सारे बॉलीवुड के हीरो मेरे गुरु जी के आगे जीरो है।'' एक ने लिखा, ''शिल्पा शेट्टी का पूरा ड्रामा।'' एक ने लिखा, ''सही है क्या करोगे आईएएस पीसीएस करके।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X