OMG! टिक टॉक वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने लगाया पति राज कुंद्रा को तमाचा- वीडियो वायरल !
सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा को थप्पड़ लगाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया कि शिल्पा शेट्टी ने पति की ही चांटा जड़ दिया। बता दें ये एक कॉमेडी टिक टॉक वीडियो है जिसमें शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के संग नजर आ रही हैं। दरअसल राज कुंद्रा के टिक टॉक पर सिर्फ 3 महीने में 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जिसके बाद इस कॉमेडी वीडियो को दोनों ने शेयर किया है।
इस वीडियो में अनीता हसंनदानी, रितेश देशमुख समेत कई सितारे नजर आते हैं और वह सवाल करते हैं कि इतनी तेजी से फॉलोअर्स कैसे हुए। तो राज कुंद्रा फिल्मी स्टाइल में कहते हैं कि न मैं अमिताभ बच्च न मैं कोई सुपरस्टार तो इतने में ही शिल्पा शेट्टी आती हैं तो एक तमाचा लगाती हैं। वह कहती हैं कि ये मेरी वजह से हुआ है। हालांकि ये सब एक कॉमेडी थी। लेकिन वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications