60 करोड़ के विवाद में बुरी फंसीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, रेस्टोरेंट के बाद अब कपल के घर पर पड़ी रेड

Shilpa Shetty Raj Kundra income tax raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार, 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने 60 करोड़ रुपये से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की।

Shilpa Shetty Raj Kundra income tax raid

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे एक दिन पहले ही आईटी टीम ने कपल के रेस्टोरेंट Bastian पर भी कार्रवाई की थी, जो मुंबई के दादर और बेंगलुरु में स्थित है।

क्यों हुई IT डिपार्टमेंट की कार्रवाई?

दरअसल, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से निवेश के नाम पर बड़ी रकम ली और उसका गलत इस्तेमाल किया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

शिकायतकर्ता बिजनेसमैन दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा और राज कुंद्रा ने उन्हें Best Deal TV प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में निवेश करने के लिए मनाया था। बताया जा रहा है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये का निवेश किया। आरोप है कि यह पैसा कंपनी के काम में लगाने के बजाय निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया।

बेंगलुरु के रेस्टोरेंट पर भी केस

शिल्पा शेट्टी के लिए परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। बेंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर स्थित उनके रेस्टोरेंट Bastian के खिलाफ भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट तय समय से ज्यादा देर तक खुला रहा और नियमों के खिलाफ देर रात पार्टी चल रही थी। पुलिस जांच में पाया गया कि रेस्टोरेंट सरकारी समय सीमा का उल्लंघन कर रहा था।

शिल्पा और राज कुंद्रा ने आरोपों को किया खारिज

इन सभी आरोपों पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सफाई दी है। कपल ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि मामला कोर्ट में है और उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। कपल का कहना है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

More from Filmibeat

Read more about: shilpa shetty raj kundra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X