फिर बढ़ीं Shilpa Shetty और Raj Kundra की मुसीबतें, अब फर्जी गोल्ड स्कीम चलाने का लगा आरोप

Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case: मुंबई सेशन कोर्ट ने पुलिस को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।
हाल ही में खबर सामने आई है कि शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर एक सर्राफा व्यापारी से गोल्ड प्लान में 90.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ऋद्धि सिद्धि बुलियन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथ्वीराज सरेमल कोठारी ने सतयुग गोल्ड के खिलाफ महाराष्ट्र डिपोजिटर्स के हितों का संरक्षण अधिनियम, 1999 के तहत स्पेशल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
शिकायत में कोठारी ने आरोप लगाया कि कुंद्रा ने मार्च 2014 में सतयुग गोल्ड नाम से एक प्लान का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने पांच साल बाद उसी रेट पर सोना वापस करने के बारे में कहा गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने दावा किया कि इस प्लान में इनवेस्ट करने के इच्छुक किसी भी शख्स को अप्लाई करते समय डिस्काउंटेड रेट पर सोने देना था और मैच्योरिटी डेट पर उन्हें तय मात्रा में सोना मिलना था।
कोठारी एक सराफा व्यापारी है, इसलिए कंपनी के एक कर्मचारी ने उन्हें इस प्लान में इनवेस्ट करने के लिए कहा। कोठारी ने आरोप लगाया कि कुंद्रा और शेट्टी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें उनका इनवेस्टमेंट वापस मिल जाएगा। इसलिए कोठारी ने अप्रैल 2014 में 90,38,600 रुपये का इनवेस्टमेंट किया और उन्हें अप्रैल 2019 में 5,000 ग्राम 24 कैरेट सोना देने का वादा किया गया।
कोठारी ने बताया कि जनवरी 2015 में उन्हें पता चला कि सतयुग गोल्ड ने योजना बंद कर दी है, इसलिए उन्होंने अपने पैसे मांगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि मैच्योरिटी डेट पर उन्हें वादे के अनुसार सोना मिलेगा।
हालांकि, शिकायतकर्ता ने कहा कि मैच्योरिटी के बाद भी, वे सोना देने में नाकामयाब रहे और लापरवाही बरती। इसी वजह से उन्होंने आरोप लगाया कि राज शिल्पा ने उनके साथ धोखाधड़ी की।
एडिशनल सेशन जज एनपी मेहता ने उनकी शिकायत को स्वीकार करते हुए कहा कि पहली नजर में यह कृत्य तो अपराध बनता है। इसके बाद अदालत ने बीकेसी पुलिस स्टेशन को कोठारी द्वारा दायर शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया।


Click it and Unblock the Notifications