शिल्पा की हुई गोदभराई, पहुंचे बॉलीवुड के सितारे
इन दिनों शिल्पा शेट्टी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही हैं कारण वो गर्भवती हैं। इन दिनों वो अपने जीवन के खास पलों को इंजॉए कर रही हैं। ऐसे में शमिता शेट्टी भी भला क्यों पिछे रहती। उन्होंने भी हाल ही में बहन होने का फर्ज अदा किया। जी हां शमिता ने अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की गोद भराई का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कई बॉलीवुड सेलीब्रिटी को इनवाइट भी किया।
शिल्पा के जीवन के इस खास अवसर पर रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा, नेहा धूपिया, समीरा रेड्डी, मान्यता दत्त और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थी।गोद भराई का यह आयोजन शिल्पा और राज कुंद्रा के मुंबई में जुहू स्थित घर पर हुआ। शिल्पा मई के आखिर तक खुशखबरी सुना सकती हैं। शिल्पा की जिंदगी का ये सबसे अहम पल है। आप भी देखें शिल्पा की गोदभराई की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
