पुलिस की पूछताछ के बाद शिल्पा शेट्टी ने किया ट्वीट, फैन्स से की बहुत बड़ी गुज़ारिश, प्लीज़ देखिए हंगामा 2

शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 रिलीज़ हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ, कोर्ट ने उनके पति राज कुंद्रा की कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। पुलिस ने पॉर्न फिल्म रैकेट केस में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर ली है और उनका बयान रिकॉर्ड कर लिया है। अपना बयान रिकॉर्ड करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने खुद को मज़बूत कर एक बहुत ही ज़रूर गुज़ारिश अपने फैन्स से की।

शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स से उनकी फिल्म हंगामा 2 देखने की गुज़ारिश की। शिल्पा शेट्टी ने लिखा - मैं योग की शिक्षा पर ध्यान देती हूं और उसी पर अमल करती हूं। जिस क्षण, जीवन है वो बस इसी क्षण है, वर्तमान में।

shilpa-shetty-pleads-to-watch-her-comeback-film-hungama-2-while-husband-raj-kundra-in-jail-till-27

शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा - हंगामा 2 ऐसी फिल्म है जिसे बनाने में एक बहुत बड़ी टीम ने कड़ी मेहनत की है। और इस टीम की मेहनत यूं ही ज़ाया नहीं की जानी चाहिए। पूरी टीम ने एक अच्छी फिल्म बनाने की जी जान से कोशिश की है। इसलिए मैं आपसे गुज़ारिश करती हूं कि अपने पूरे परिवार के साथ हंगामा 2 देखिए और अपने चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आईए। ये फिल्म देखिए, हर उस इंसान के लिए जो इस फिल्म से जुड़ा हुआ है। आपकी आभारी रहेगी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।

आमने सामने हुई पूछताछ

आमने सामने हुई पूछताछ

गौरतलब है कि शुक्रवार दिन में ही राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी बढ़ाने के बाद, शाम को पुलिस राज को उनके घर ले गई जहां शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से एक साथ पूछताछ की गई। इससे पहले, पुलिस ने शिल्पा से पूछताछ के मामले में कोई भी बयान देने से साफ मना कर दिया था।

11 सालों का साथ

11 सालों का साथ

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का साथ 11 सालों का हैं। 2021 नवंबर में वो अपनी शादी के 12 साल पूरे कर लेंगे। राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में ही हुई थी जहां से दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी।

पहली पत्नी ने भी लगाए थे आरोप

पहली पत्नी ने भी लगाए थे आरोप

राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने शिल्पा शेट्टी पर उनका घर तोड़ने के आरोप लगाए थे। राज की पत्नी, कविता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मैं अपना घर जोड़ने की और बचाने की कोशिश कर रही थी तब राज लगातार शिल्पा शेट्टी के बारे में बात करते थे। उन्हें मुझसे खूबसूरत और फेमस लड़की मिल चुकी है, इसलिए उन्होंने मुझे छोड़ दिया।

हाल ही में लगाए हैं आरोप

हाल ही में लगाए हैं आरोप

हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी पूर्व पत्नी के सालों पुराने इस इंटरव्यू पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि मेरी पत्नी का मेरे ही जीजा जी के साथ अफेयर था। वो मुझे और मेरे जीजा जी, मेरी बहन को धोखा दे रहे थे। हमारा पूरा परिवार इस खुलासे से काफी सदमे में था।

पॉर्न फिल्म केस में फंसे राज

पॉर्न फिल्म केस में फंसे राज

19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास राज के खिलाफ सारे सुबूत हैं। वहीं राज पर इंटरनेशनल स्तर पर पॉर्न फिल्म रैकेट चलाने का आरोप लगा है।

सट्टेबाज़ी का भी आरोप

सट्टेबाज़ी का भी आरोप

राज पर ताज़ा आरोप सट्टेबाज़ी का लगा है। खबरों की मानें तो अपनी पॉर्न फिल्म बिज़नेस से राज कुंद्रा जो भी पैसे कमाते थे उन पैसों को ऑनलाईन सट्टेबाज़ी में लगा देते थे। भारत में सट्टेबाज़ी और पॉर्न दोनों ही गैर कानूनी है।

अफवाहों का भी बाज़ार

अफवाहों का भी बाज़ार

राज कुंद्रा के बारे में गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का कहना है कि राज, अपने एप हॉटशॉट की एक फिल्म से शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी लॉन्च करने का प्लान बना रहे थे। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि फिल्मीबीट नहीं करता है।

12 सालों बाद कर रही थीं कमबैक

12 सालों बाद कर रही थीं कमबैक

दु:खद है कि राज कुंद्रा के केस पर कोर्ट ने आज सुनवाई में उनकी कस्टडी 27 तारीख तक बढ़ा दी है वहीं शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 भी रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद कमबैक कर रही थीं और उनके लिए ये कमबैक बेहद खास था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X