लवरात्रि: सलमान खान की फिल्म को शिल्पा शेट्टी ने किया प्रमोट, बताई ट्रेलर रिलीज की डेट
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म लवरात्रि के ट्रेलर रिलीज की डेट का ऐलान हो गया और इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज को बॉलीवुड के कई सितारे अपनी सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर करते है। बता दें कि सलमान खान इस फिल्म के निर्माता है और फिल्म में आयुष शर्मा का डेब्यू होने जा रहा है। आयुष शर्मा उनकी बहन अर्पिता के पति है और सलमान खान इस फिल्म से उनके लॉंच कर रहे है।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने लवरात्रि का पोस्टर और उसके ट्रेलर रिलीज को लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि लवरात्रि आपके और आपके परिवार के लिए सेलेब्रेसन लेकर आ रही है और आपको प्यार का ये सीजन मुबारक हो।

बता दें कि इस पोस्टर में नजर आ रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 6 दिन बाद रिलीज हो जाएगा। इस पोस्टर की बात की जाए तो पोस्टर में आयुष शर्मा के साथ साथ अभिनेता राम कपूर भी नजर आ रहे है।
फिल्म का पोस्टर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसके पहले भी कई अभिनेताओं ने इस फिल्म को लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रचार किया था और पोस्टर शेयर किया था।
इस लिस्ट में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और सोनाक्षी सिन्हा शामिल है। बता दें कि काफी समय से फिल्म को लेकर आयुष शर्मा चर्चा में छाए हुए है।
बता दें कि बीते कुछ दिनो में फिल्म को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी और उनका कहना था कि फिल्म का बदलना चाहिए क्योंकि लवरात्रि उनके धार्मिक त्योहार की तरह लगता है।
इस विषय में काफी समय तक बात भी हुई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था। फिलहाल इस फिल्म का इंतजार लोग कर रहे है और फिल्म 5 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
सलमान खान इस फिल्म को लेकर हमेशा बात करते रहते है औऱ हो भी क्यों ना क्योंकि उनका पैसा जो इस फिल्म में लगा है और वो अपनी जीजा जी को लॉंच कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












