शिल्पा शेट्टी - परेश रावल ने खत्म किया हंगामा 2 की शूटिंग का पहला शेड्यूल, अगस्त 2020 की रिलीज़
शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीज़ान जाफरी और प्रणीता सुभाष आजकल, प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग मुंबई में कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई में खत्म हो चुका है। फिल्म एक सिचुएशनल कॉमेडी है।
गौरतलब है कि प्रियदर्शन, कॉमेडी फिल्मों के हीरो हैं। उनकी फिल्में हमेशा ही लोगों को इंटरटेन करती है। अब वो अपनी फिल्म हंगामा का सीक्वल 13 साल बाद लेकर आ रहे हैं।

जहां ओरिजिनल फिल्म में परेश रावल थे, वहीं सीक्वल में उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, मीज़ान जाफरी और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। और फिल्म का प्लॉट हमेशा ती तरह कन्फ्यूजन होगा।
फिल्म की शूटिंग, पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी और फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज़ होगी। प्रियदर्शन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे एक्टर्स की कॉमिक टाईमिंग शानदार है।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ शानदार सिचुएशन कॉमेडी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications