थियेटर नहीं, ओटीटी पर आएगी शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म 'हंगामा 2'- मेकर्स कर रहे हैं तगड़ी डील!
प्रियदर्शन के डाइरेक्शन में बन रही फिल्म हंगामा 2 को लेकर काफी चर्चा थी। इसे शिल्पा शेट्टी का कमबैक फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, मीज़ान जाफरी और प्रनीता सुभाष मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से टलती चली गई। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म थियेटर में नहीं, बल्कि अब डिजिटल रिलीज के लिए आगे बढ़ रही है।
जाहिर है शिल्पा शेट्टी फैंस इससे थोड़े निराश होंगे। सूत्रों की मानें तो मेकर्स इसे सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। मेकर्स को इस फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से एक आकर्षक ऑफर मिल चुका है।

पिंकविला में दिये एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौखिक तौर पर मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच डील फाइनल चुकी है। फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन, चेतन जैन और गणेश जैन अगले हफ्ते यह पूरी कर देंगे, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











