करोड़ों में बिकी शिल्पा शेट्टी - परेश रावल की हंगामा 2, हॉटस्टार ने इतने करोड़ में खरीदी
शिल्पा शेट्टी - परेश रावल और मीज़ान जाफरी - प्रणीता सुभाष, प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 के साथ धमाल मचाने वाले हैं और अब ये फिल्म हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होने वाली है। हॉटस्टार ने ये फिल्म 30 करोड़ में खरीद ली है। और जल्दी ही फैन्स इस प्लेटफॉर्म पर फिल्म को देख पाएंगे।
फिल्म में ढेर सारे स्टार्स कॉमेडी करते हुए दिखाई देंगे जिनमें राजपाल यादव, टीकू तलसानिया, आशुतोष राणा और जॉनी लीवर जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं प्रियदर्शन भी काफी समय बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे।

माना जा रहा है कि फिल्म में अक्षय खन्ना भी एक कैमियो में नज़र आएंगे। प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा में रिमी सेन, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदसानी, परेश रावल और शोमा आनंद मुख्य भूमिका में थे। अब 18 साल बाद प्रियदर्शन हंगामा 2 के साथ दर्शकों को गुदगुदाने जा रहे हैं।

कॉमेडी की बेहद ज़रूरत
गौरतलब है कि इस समय देश में लोग जितने तनाव में हैं उन्हें वाकई एक ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्म की ज़रूरत है। और कॉमेडी फिल्म के लिए प्रियदर्शन से बेहतर ऑप्शन तो कोई हो ही नहीं सकता।

13 साल बाद वापसी
इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। आखिरी बार शिल्पा शेट्टी अनिल शर्मा की फिल्म अपने में सनी देओल के अपोज़िट दिखाई दी थीं।

पिछले साल से टल रही
गौरतलब है कि हंगामा 2 पिछले साल अगस्त से रिलीज़ हो रही है लेकिन कोरोना के चलते फिल्म लगातार आगे बढ़ती गई। अब आखिरकार, फिल्म हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ हो रही है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की तस्वीर
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में फिल्म से एक BTS वीडियो शेयर किया जहां वो परेश रावल के साथ एक स्कूटी पर बैठी नज़र आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि चूंकि परेश जी को स्कूटी चलाने नहीं आती है इसलिए इस स्कूटी के सफर में काफी मज़ा आएगा।

मीज़ान और प्रणीता
फिल्म में परेश रावल और शिल्पा शेट्टी के अलावा मीज़ान जाफरी और साउथ की एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष भी दिखाई देंगी। हाल ही में प्रणीता सुभाष ने लॉकडाउन में शादी कर ली।

परेश रावल की कॉमेडी
परेश रावल की कॉमिक टाईमिंग शानदार है। और ये कॉमिक टाईमिंग तब और भी मज़ेदार हो जाती है जब उन्हें डायरेक्ट करने वाले प्रियदर्शन हो। परेश रावल ने हेरा फेरी के साथ प्रियदर्शन के साथ एक शानदार कॉमेडी पारी की शुरूआत की थी।

ना रीमेक, ना ही सीक्वल
प्रियदर्शन पहले ही साफ कर चुके हैं कि हंगामा 2 ना ही उनकी फिल्म हंगामा का सीक्वल है और ना ही रीमेक। लेकिन फिल्म का नाम नहीं बदला गया है क्योंकि इस बार भी ढेर सारे किरदारों के बीच कन्फ्यूजन का धमाका होगा।


Click it and Unblock the Notifications











