इस धमाकेदार सीक्वल के साथ शिल्पा शेट्टी का कमबैक, 44 साल की उम्र में बनेंगी परेश रावल की हीरोइन
शिल्पा शेट्टी काफी समय बाद परदे पर वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा के सीक्वल में परेश रावल के अपोज़िट दिखाई देंगी। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। हंगामा के पहले पार्ट में परेश रावल ने अक्षय खन्ना, आफताब शिवदसानी और रिमी सेन ने हंसी का तड़का लगाया था।
अब फिल्म के सीक्वल में 44 साल की शिल्पा शेट्टी, परेश रावल के अपोज़िट नज़र आएंगी और हंसी का कन्फ्यूजन करती भी दिखाई देंगी। प्रियदर्शन से जुड़े एक सूत्र ने कंफर्म किया कि शिल्पा ने फिल्म के लिए हामी भर दी है।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी आखिरी बार, अपने में सनी देओल के अपोज़िट नज़र आई थीं। 2007 में आई इस फिल्म के बाद शिल्पा शेट्टी केवल आईटम डांस करती नज़र आईं। चाहे वो दोस्ताना का शट अप एंड बाउंस हो या फिर ढिशक्याऊं का तू मेरे टाईप का नहीं है।
अब शिल्पा इतने सालों बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उनके साथ काम करने को लेकर प्रियदर्शन ने कहा कि हम एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं फिर भी इतने सालों में कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। हंगामा 2 की बाकी की स्टारकास्ट फिलहाल फाईनल नहीं है।
यहां देखिए शिल्पा की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












