4 साल से बेटी की चाह लेकिन कई बार हुआ मिसकैरेज, फिर सरोगेसी- शिल्पा शेट्टी ने बयां किया दर्द
हाल में ही शिल्पा शेट्टी की दूसरी बेटी समिषा सरोगेसी से जन्मीं। उनका पहले एक बेटा वियान हैं। हाल में ही शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों सरोगेसी की मदद ली। उन्होंने बताया कि वह कई बार मां बनने वाली थीं लेकिन हर बार उनका मिसकैरेज हो गया। इसके चलते उन्होंने सरोगेसी का निर्णय लिया। उन्होंने बच्चे को गोद लेना भी चाहा लेकिन संभव नहीं हुआ।
Recommended Video
Shilpa Shetty का Suroogacy पर बड़ा खुलासा, इतने Miscarriages झेल चुकी है Shilpa | FilmiBeat
हालिया इंटव्यू में शिल्पा ने अपने सबसे दर्दनाक पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह दूसरे बच्चे के लिए किस कदर परेशान हुईं। वह शुरू से ही चाहती थीं कि उनके दो बच्चे हों। उनकी दिली तमन्ना थी कि वह बेटी को जन्म दें लेकिन खुद का मिसकैरेज होने के चलते वह दूसरे बच्चे का जन्म नहीं दे पाई। फिर सरोगेसी से उनके बेटी हुई जिससे वह काफी खुश हैं। आज उनकी फैमिली कंपलीट है।


Click it and Unblock the Notifications











