..................... Shilpa Shetty on her rumoured affair with Salman Khan - Hindi Filmibeat

''सलमान खान के साथ हमेशा से मेरी अच्छी दोस्ती रही है, उससे ज्यादा कुछ नहीं ''

शिल्पा शेट्टी अमेजन प्राइम पर एक ब्लाइंड डेट रिएलिटी शो लेकर आ रही हैं। हाल ही में जब उनसे सलमान खान के साथ उनकी अफेयर की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सलमान हमेशा उनके अच्छे दोस्त रहे हैं। बता दें, शिल्पा शेट्टी और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है- गर्व, औज़ार, फिर मिलेंगे.. पुराने समय में इनके अफेयर की कच्ची- पक्की अफवाहें भी थीं।

'मैं शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, सबको अपनी प्रेरणा मानता हूं'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब शिल्पा शेट्टी से इस बारे में सवाल किया गया.. तो एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा, सलमान और मैं हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। वह सारी बातें अफवाह थी। हम तो कभी एक साथ डेट पर भी नहीं गए हैं। सलमान बहुत ही सच्चे और प्यारे दोस्त हैं। साथ ही अच्छे इंसान भी।

Shilpa Shetty

एक्ट्रेस ने कहा, मुझे याद है सलमान बीच रात में भी मेरे घर आ जाते थे। मैं सोई रहती थी और वो मेरे पापा के साथ बैठकर बातें करते थे और दोनों थोड़ी ड्रिंक भी करते थे। जब मेरे पिता की देहांत हुई, तो सलमान घर आए थे और सीधे बार टेबल पर जाकर सिर नीचे कर बैठ गए थे और बहुत रोए थे। आज भी हमारी दोस्ती काफी गहरी है।

बता दें, हाल ही में सलमान ने शिल्पा शेट्टी को एक बीइंग ह्यूमन साइकिल भी गिफ्ट की है। वहीं, जब शिल्पा से पूछा गया कि क्या वो अपने शो में सलमान खान को इवांइट करना चाहेंगी.. तो उन्होंने सीधे इंकार कर दिया। शिल्पा शेट्टी ने हंसते हुए कहा, सलमान खान को इतने सारे चाहने वाले हैं, उन्हें किसी शो में आकर प्यार ढूंढ़ने की क्या जरूरत..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X