"हंगामा 2 मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि 12 साल बाद मेरी फिल्म आ रही है" - शिल्पा शेट्टी

हाल में ही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, परेश रावल, मिज़ान जैसे कलाकारों की फिल्म हंगामा 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसे अक्षय कुमार ने लॉन्च किया। 2003 में रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म हंगामा फ्रेंचाइजी की ये अगली फिल्म है जिसे प्रियदर्शन लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए 12 साल बाद शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही है। अपने कमबैक पर शिल्पा शेट्टी ने बात की।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, "जब मैंने पहली बार हंगामा 2 की स्क्रिप्ट सुनी, तो मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाई। सच पूछिए तो मैं हमेशा से परेश और प्रियदर्शन जी की इस हास्य जोड़ी के साथ काम करना चाहती थी। उन्होंने हमेशा स्क्रीन पर एक जादू पैदा किया है। मैं बहुत उत्साहित हूँ कि अपने हिट ट्रैक रिकॉर्ड के बाद मुझे फिर से रतन जी (वीनस) से जुड़ने का मौक़ा मिला है।"

shilpa shetty

"हंगामा 2 मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि ना सिर्फ 12 साल बाद यह मेरी पहली फिल्म है बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही यह मेरी पहली फिल्म भी है। दर्शकों के साथ मुझे भी कॉमेडी बहुत पसंद है और मुझे बहुत खुशी है कि मैंने यह फिल्म की। मुझे यकीन है लोग शरारतों से भरपूर इस मनोरंजक परिवार को बहुत पसंद करेंगे।"

अपनी इस फिल्म को लेकर निर्देशक प्रियदर्शन का कहना है, "बीते वर्षों में, मनोरंजन की गतिशीलता बदल गई है लेकिन एक अच्छी कॉमेडी के लिए दर्शकों के प्यार में कोई कमी नहीं आई है। बरसों पहले बनी फिल्म हंगामा को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, हम अब हंगामा 2 के साथ कहानी को अगले स्तर पर ले चले हैं, लेकिन हम खुश हैं कि अपनी पिछली फिल्म हंगामा की तरह इस बार भी हम नए ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों को भरपूर हास्य परोसने में सफल हुए है।

यकीन मानिए जब भी मैं इस तरह की कॉमेडी फिल्में बनाता हूँ, तो मुझे लगता है कि इस कठिन समय में हास्य के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाकर मैं समाज में अपना योगदान दे रहा हूँ। मुझे पूरा यकीन है कि विशेष रूप से राधे श्याम तिवारी और कपूर परिवार का मनोरंजन फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों को हंसाता रहेगा!"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X