शिल्पा सीख रही है ओडिसी

शिल्पा भरतनाट्यम की अच्छी नृत्यांगना है। फिल्म डिजायर में चार मिनट के प्रोग्राम के लिए उन्होंने ओडिसी की कुछ भाव भंगिमाएं सीखी है। फिल्म का निर्देशन केरल के आर सारथ कर रहे है।
फिल्म का निर्माण मुम्बई के शरद हेगडे और चीन के ट्रेसी शुन मिलकर कर रह रहे है। फिल्म की शुटिंग केरल, उड़ीसा में की गई है।
फिल्म में शिल्पा की भूमिका गौतमी पर आधारित है जो कि ओडिसी की विख्यात नृत्यांगना है। फिल्म की कहानी गौतमी और उसके चीनी प्रेमी जय लीग के अलगाव व पुनर्मिलन पर आधारित है।
फिल्म में जया प्रदा, विक्रम गोखले, अनुपम खेर और चीन के सुपरस्टार शिया यू मुख्य भूमिकाओं में है। इस फिल्म के लिए जया प्रदा ने भी दो दिन के लिए ओडिसी नृत्य सीखा है।
फिल्म के 14 अप्रैल 2010 को रिलीज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications











