नए हेयरस्टाइल के साथ शिल्पा शेट्टी ने किया रणवीर सिंह स्टाइल में डांस, वीडियो वायरल!
शिल्पा शेट्टी ने कुछ दिन पहले ही अपने नए हेयरस्टाइल से लोगों को हैरान कर दिया था। शिल्पा शेट्टी ने सिर मुंडवाते हुए नया हेयरस्टाइल करवाया था। जहां उन्होंने पोनीटेल के नीचे से बाल मुंडवाया था। अब एक बार फिर शिल्पा शेट्टी ने अपना ये हेयर स्टाइल नई वीडियो में फ्लॉन्ट किये हैं।
शिल्पा शेट्टी अपने इस हेयरस्टाइल को दर्शकों को फिर दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि अब उनके बाल बढ़ चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि उनका आज डांस करने का मन है। इस वीडियो में वह रणवीर सिंह के गाने ततड़ ततड़ पर उनका सिग्नेचर स्टेप करती भी नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी रणवीर सिंह का स्टाइल कॉपी करते हुए उनका डांस स्टेप कर रही हैं। फैंस को उनका ये फनी वीडियो पसंद आया है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आज मूड डांस करने का हुआ, तभी तो मैं रणवीर सिंह के स्टाइल से प्रेरित हुईं।
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और ढेर सारे फोटो वीडियो शेयर करते हैं। यही वजह है कि उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस हाउस में नजर आ रही हैं।
बता दें शिल्पा शेट्टी ने कई सालों के बाद फिल्मों में हाल में ही कमबैक किया था। वह हंगामा 2 में परेश रावल के साथ नजर आईं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म में शिल्पा का वही पुराना स्टाइल और डांस सब देखने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications











