..................... Shilpa Shetty navratri puja at home with son Viaan and Daughter samisha watch video here। शिल्पा शेट्टी नवरात्रि पूजा घर पर बेटी और बेटे के साथ देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

नवरात्र में शिल्पा शेट्टी ने बेटी और बेटे के साथ की आरती, शेयर किया प्यारा VIDEO

बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से भक्ति और श्रद्धा से जुड़े हुए वीडियो पोस्ट कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीषा और बेटे वियान के साथ कई बार पूजा करते हुए नजर आती हैं। गणपति के बाद इस बार नवरात्र के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

जहां पर शिल्पा शेट्टी के घर में देवी की स्थापना की गई है। साथ ही नवरात्र की पूजा भी काफी भक्ति से की गई है।नवरात्रि के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने घर में मौजूद सभी लोगों के साथ नवरात्र की आरती और पूजा कर रही हैं।

Shilpa Shetty,

शिल्पा शेट्टी के घर का पूरा स्टाफ इस पूजा में नजर आ रहा था। लेकिन उनके पति राज कुंद्रा इस वीडियो में नहीं दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में शिल्पा अपने बेटे वियान के साथ आरती करती हुई दिख रही हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी की प्यारी सी बेटी समीषा पूजा के लिए घंटी बजा रही हैं।इसके बाद समीषा मां शिल्पा शेट्टी के पास आती हैं और आरती की थाली पकड़ने की कोशिश करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे बच्चे और आस्था।

कुछ चीजें हम अगली जनरेशन में तब तक पहुंचा सकते हैं जब तक हम उन्हें इसके गवाह ना बनाएं। मेरे बच्चों में वही संस्कार जरूरी है जो मेरे माता-पिता ने मुझमें डाला है। मैं जानती हूं कि आस्था हमें मजबूत बनाती है। जमीन से जुड़े रहना भी सिखाती है। इससे हम जिंदगी को और भी अच्छे तरीके से अनुभव कर सकते हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी का उनकी बेटी और बेटे के साथ ये प्यारा सा वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X