प्रेगनेंसी ने रोका शिल्पा को, नहीं तो मैदान पर ही...

स्टेडियम ही नहीं बल्कि टीवी सेट पर भी उनकी कमी खल रही थी। वैसे सच पूछिए तो शिल्पा को उनकी प्रेगनेंसी ने रोक रखा है, नहीं तो वो अब तक स्टेडियम में हल्ला बोल चुकी होतीं। जी हां अगर वो गर्भवती नहीं होती तो अब तक स्टेडियम में धमाल मचा देतीं।
आईपीएल 5 की बात करें तो उद्घाटन समारोह से लेकर अभी तक कई बॉलीवुड सितारे जगह-जगह दिखाई दिये। दर्शकों को उन सभी सितारों के बीच शिल्पा की कमी बेहद खली। शिल्पा शेट्टी खुद आपीएल की एक टीम राजस्थान रॉयल्स की सह मालकिन हैं, पिछले चार सालों से आईपीएल के हर मैच में अपने टीम का मनोबल बढ़ाते हुए मैदान में देखा जाता रहा है। लेकिन इसबार उन्हें उनकी टीम मिस करने वाली हैं। खुद शिल्पा भी अपने टीम के मैच को मिस कर रही हैं। वो 7 महिने के गर्भ से हैं।
खैर ऐसा नहीं है कि शिल्पा मैचों का मजा नहीं ले रही हैं। असल में इस बार वो घर पर बैठकर टीवी सेट पर आईपीएल का मजा लूट रही हैं। शिल्पा को इस समय घर पर ही रहने की सलाह दी गई है, लेकिन उनका सारा ध्यान तो आईपीएल के मैच पर ही अटका है। जी हां शिल्पा की बेताबी का अंदाजा शिल्पा के ट्वीट से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वॉर्न के लिए लिखा है।
शिल्पा लिखती हैं कि मिस यू टू वॉर्नी.... मैं भी मैच देखना चाहती हूं लेकिन पता नही मैं आईपीएल के कितने मैच देख पाउंगी क्योंकि मुझे 7 महिने का गर्भ है। शिल्पा हम आपकी बेताबी समझ सकते हैं आप खुद ही आपीएल के टीम की मालिक हैं और मैच के समय आपको उनके उत्साह वर्धन के लिए मैदान पर तो होना चाहिए। लेकिन इससे भी जरूरी है कि आप अपनी सेहत और होने वाले बच्चे का ख्याल रखें।


Click it and Unblock the Notifications











