शिल्पा का 'मिस बॉलीवुड'
ब्रिटेन तो शिल्पा का दूसरा घर बन गया है. पूरा ब्रिटेन उनका प्रशंसक है. शिल्पा का शो 'मिस बॉलीवुड" रॉयल अल्बर्ट हॉल में 12 दिसंबर को होगा और अभी से इसके सारे टिकट बिक गए हैं जो ब्रिटेन में उनकी प्रसिद्धि का सबूत है.
'बिग ब्रदर" शो के बाद शिल्पा की लोकप्रियता बेहद बढ़ गई है. उनके म्यूजिकल शो 'मिस बॉलीवुड" ने जर्मनी में शानदार सफलता हासिल की और अब इसे ब्रिटेन में प्रदर्शित किया जाएगा.
इस म्यूजिकल शो में शिल्पा के साथ 40 मुख्य नर्तक भाग लेते हैं. इसमें 'माया" की कहानी है, जिसे शिल्पा ने अभिनीत किया है. बॉलीवुड की फिल्मों के हिट गीत के जरिये यह म्यूजिकल शो दिखाया जाता है.


Click it and Unblock the Notifications