..................... Shilpa Shetty ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़ Shilpa Shetty lashed out trolls, she was being trolled for wearing slippers while hoisting the flag! - Hindi Filmibeat

Shilpa Shetty ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, झंडा फहराते वक्त चप्पल पहनने को लेकर हो रहीं थीं ट्रोल!

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी इस वक्त खबरों का हिस्सा है और उन्होने ट्रोलर्स को इसलिए लताड़ लगाई है क्योंकि वो झंडे फहराने के दौरान ट्रोल की गईं थीँ। लोगों ने एक आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी ने चप्पल पहनकर ध्वजा रोहण किया है। जी हां, स्वतंत्रता दिवस पर एक्ट्रेस ने अपने घर पर झंडा फहराने का वीडियो शेयर किया है।

उन्हें अपनी मां सुनंदा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ तिरंगा फहराते हुए देखा जा सकता है। इसको साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा था, ''वंदेमातरम।'' जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया लोग भड़क गए कमेंट्स करने लगे।

एक ने लिखा है, ''देश के झंडे को लहराए तो आप से अनुरोध है जूते चप्पल उतार कर ही झंडे की रस्सी को हाथ लगायें जय हिंद जय भारत स्वतंत्रता दिवस जी हार्दिक शुभकामनाएं।'' एक का कहना था, ''चप्पल जूते तो उतार देते।'' एक का कहना था, ''कुछ तमीज भी सीख लोग, चप्पल उतार दो।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि शिल्पा शेट्टी इसपर भड़क गईं और उन्होने लिखा, ''मैं झंडा फहराते समय आचरण के "नियमों" से अवगत हूं, मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से आता है, सवाल उठाने के लिए नहीं। मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं। आज की पोस्ट उस भावना को साझा करने और जश्न मनाने के लिए थी।

सभी ट्रोलर्स (जिन्हें मैं आमतौर पर नजरअंदाज कर देती हूं) के लिए, इस दिन अपनी अज्ञानता को उजागर करने और नकारात्मकता फैलाने की आप सराहना नहीं करते। इसलिए अपने तथ्यों का अधिकार प्राप्त करें और कृपया पीछे हटें।'' इसके बाद लोग शिल्पा शेट्टी की तारीफ कर रहे हैँ। गौरतलब है कि झंडा फहराते समय चप्पल उतारना अनिवार्य नहीं है, ऐसा शिल्पा शेट्टी ने सबको बताया है।

Read more about: shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X