शिल्पा शेट्टी के बेटे विआन का जबरदस्त स्टंट, दिया टाइगर श्रॉफ को टक्कर, Video देख हो जायेंगे हैरान
बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हमेशा से ही अपनी फिटनेस के लिए लोकप्रिय है। शिल्पा शेट्टी के जिम और योगा वीडियो तेजी से देखे जाते हैं। यहां तक कि फिटनेस के मामले में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो कि शिल्पा शेट्टी से प्रभावित हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी के परिवार पर इस वक्त जिसका प्रभाव सबसे अधिक है वो हैं छोटे राज कुंद्रा। शिल्पा शेट्टी के बेटे विआन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
जहां पर विआन के वर्कआउट वीडियो को देखने के बाद सभी को याद आ गई है टाइगर श्रॉफ की। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने विआन का एक वीडियो शेयर किया है जो कि बच्चे से लेकर बड़े लोगों तक सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। विआन यहां पर जिम में जबरदस्त वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं।

जहां पर उन्हें जिमनास्ट करते हुए देखा जा सकता है। विआन यहां पर टाइगर श्रॉफ का वीडियो देखते हुए भी नजर आ रहे हैं। विआन को देखकर ये लगता है कि ये सब करने के लिए कड़ी मेहनत और रोज की तैयारी की जरूरत है। विआन इस वीडियो में बैक फ्लिप, वन हैंड फ्लिप के साथ स्ट्रेचिंग में अपना स्टंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां तक कि विआन के एब्स देखकर भी आप हैरान हो जायेंगे। विआन के इस फिटनेस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ये छोटो टाइगर श्रॉफ हैं। आपको बता दें कि विआन के लिए शिल्पा शेट्टी ने एक खास ट्रेनर भी रखा है। जिसकी झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं। विआन शुरू से ही टाइगर के वीडियो देखते आए हैं।
ऐसे में बेटे को फिटनेस की तरफ आगे बढ़ाने के लिए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटे की दिलचस्पी को बढ़ावा दिया है। विआन अपना ये कमाल शिल्पा शेट्टी के शो डांस प्लस में भी दिखा चुके हैं। जहां पर विआन ने फ्लिप का स्टंट किया था। फिलहाल ज्यादा समय ना लेते हुए हम भी आपको दिखाते हैं विआन का ये सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो। जिसे अभी तक लाखों यूजर्स ने देख लिया है।


Click it and Unblock the Notifications