शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट किया अपना द्रौपदी पोस्टर, बॉलीवुड की पहली रेडियो महाभारत में शामिल
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक ट्वीट के साथ कंफर्म किया कि बॉलीवुड की रेडियो महाभारत में वो द्रौपदी की आवाज़ बनी हैं। ये रेडियो महाभारत, फीवर एफएम का नया शो और हर सोमवार से शुक्रवार सुबह सात बजे और दिन में एक बजे प्रसारित होगा। शिल्पा ने ट्वीट में लिखा कि एक और नया किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस बार मुझे केवल सुनिए।
इस रेडियो महाभारत के लिए कई बड़े नाम एक साथ आ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा, विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त और शक्ति कपूर भी इस महाभारत का हिस्सा बन चुके हैं। शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं हैरान था कि ये शो कितने लोगों तक पहुंचेगा केवल आवाज़ के माध्यम से।

शिल्पा शेट्टी काफी समय से परदे से दूर हैं और अब वो द्रौपदी के किरदार में दिखाई भले ही ना दें लेकिन सुनाई ज़रूर देंगी। फैन्स को भी इस खास महाभारत का बेसब्री से इंतज़ार है।
द्रौपदी हस्तिनापुर की महारानी थीं और पांडवों की पत्नी। वैसे शिल्पा का ये रानी अवतार परदे पर नहीं दिखेगा लेकिन हम आपको याद दिलाते हैं परदे पर दिखीं कुछ भव्य राजकुमारियां -


Click it and Unblock the Notifications