शिल्पा शेट्टी ने कोरोना पॉज़िटिव पति राज कुंद्रा को किया किस, शेयर की 'कोरोना प्यार है' वाली तस्वीर
कोरोना के समय में एक तरफ जहां परिवार से अलग रहना हर किसी के लिए मानसिक रूप से तनावपूर्ण होता है वहीं इतने दिनों तक अपने करीबियों से दूरी बनाए रखना भी बहुत मुश्किल है। लेकिन कोरोना में लोग इस मजबूरी से जूझ रहे हैं। अब शिल्पा शेट्टी ने इस समय भी रोमांस का नया तरीका निकाला।
Recommended Video
शिल्पा शेट्टी के पूरा परिवार और पति राज कुंद्रा कोरोना पॉज़िटिव हैं। इस समय राज आईसोलशन में हैं। शिल्पा ने उन्हें किस करने के लिए सलमान खान का "मैंने प्यार किया" वाला फॉर्मूला निकाला।

शिल्पा ने राज के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - कोरोना के टाईम में प्यार ऐसे ही किया जा सकता है। कोरोना प्यार है। साथ ही शिल्पा ने बताया कि राज का आईसोलेशन जल्दी ही खत्म होने वाला है।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने 7 मई को एक पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्हें छोड़कर उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ चुका है।सभी अपने अपने कमरे में तुरंत आईसोलेट हो गए थे।
लेकिन अब उनका ये कोरोना रोमांस देख फैन्स भी खुश हैं। शिल्पा शेट्टी हर चीज़ में थोड़ी सी सकारात्मकता तो वाकई ढूंढ ही लेती हैं।

शादी के पूरे 11 साल
पिछले साल नवंबर में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी के 11 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि अगर इस ज़िंदगी के बाद कुछ है तो मैं तब भी तुमसे इतना ही प्यार करता रहूंगा।

मज़ेदार है जोड़ी
वहीं शिल्पा शेट्टी का मानना है कि अब तो उन्होंने शादी के साल गिनने भी छोड़ दिए हैं। हालांकि वो इस बात को भी कुबूल करती हैं कि 11 साल बाद भी उनकी नज़रें राज पर ही टिकी रहती हैं।

यूं हुई थी पहली मुलाकात
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकात एक बिज़नेस मीटिंग के दौरान हुई थी। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रैंड S2 के प्रमोशन के लिए शिल्पा की मदद की थी।

साथ में बिताने लगे समय
समय के साथ साथ दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे और दोनों ही अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे।

खास इंसान का ज़िक्र
इसके बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अपनी ज़िंदगी में एक खास इंसान के आने का ज़िक्र किया। हालांकि तब भी शिल्पा ने राज कुंद्रा का नाम नहीं लिया। राज उस वक्त अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक का केस लड़ रहे थे.

साथ होकर अच्छा लगता है
शिल्पा ने कहा कि वो मेरी काफी इज्जत करते हैं और जो मैं कुछ भी करूं उसे समझते हैं। मैं बहुत समय से अकेली थी। और अब उनके साथ होकर मुझे काफी अच्छा लगता है।

2009 में शादी
इन दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी की। ये शादी पारंपरिक रीति रिवाज़ के साथ हुई और शिल्पा शेट्टी एक मैंगलोरियन दुलहन के लिबास में नज़र आई। शादी की सारी रस्में, शिल्पा के दोस्त के फार्महाउस से हुई थीं।

प्यार में डूबा कपल
राज ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शिल्पा का घरेलू होना बहुत पसंद है। वो परफेक्ट हाउसवाइफ और सुपरमॉम हैं। वहीं शिल्पा का कहना है कि राज पूरा DDLJ वाले राज हैं। और उन्हें ये बात बहुत पसंद है।

प्यारा सा परिवार
2012 में शिल्पा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसके बाद 2020 में शिल्पा अपनी बेटी समीषा को घर लाईं। शिल्पा अकसर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

जल्दी हों स्वस्थ
हम उम्मीद करते हैं कि शिल्पा शेट्टी का परिवार जल्दी ही कोरोना को मात दे और पूरा परिवार एक बार फिर मिलकर एक साथ आ पाए।


Click it and Unblock the Notifications












