Shilpa Shetty Karwa Chauth: राज कुंद्रा ने यूं बेहद खास बना दिया शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ, देखिए तस्वीरें

Shilpa Shetty Karwa Chauth: बॉलीवुड स्टार्स के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद खास हो जाता है क्योंकि इस मौके सारी स्टार Wives एक साथ इकट्ठा होती हैं। हर साल फैन्स को बेसब्री से शिल्पा शेट्टी [Shilpa Shetty] के करवा चौथ की तस्वीरों का इंतज़ार रहता है। इस साल ये इंतज़ार खत्म हुआ लेकिन इन तस्वीरों को और भी खास बना दिया राज कुंद्रा [Raj Kundra] ने।
दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी करवा चौथ का व्रत खोलने पहुंची थीं अनिल कपूर के घर जहां अनिल कपूर की पत्नी करवा चौथ के जश्न का आयोजन करती हैं। इस साल, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी के लिए बेहद खास अंदाज़ में पहुंचे। यहां देखिए तस्वीरें।

खास अंदाज़ में पहुंचे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा बेहद खास अंदाज़ में अनिल कपूर के घर पहुंचे। राज कुंद्रा वैसे भी कैमरों से बचते दिखाई देते हैं। इस बार उन्होंने अपना मुंह छिपाए रखने के लिए एक छन्नी का इस्तेमाल किया।

Customised छन्नी
गौरतलब है कि राज कुंद्रा की ये छन्नी Customised थी। इस पर लिखा था - SSK यानि कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा। गौरतलब है कि राज कुंद्रा भी शिल्पा शेट्टी के लिए व्रत रखते हैं।

लाल जोड़े में शिल्पा
शिल्पा शेट्टी, लाल जोड़े में अनिल कपूर के घर दिखाई दीं। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी हर साल, लाल जोड़े में ही ये व्रत पूरा करती हैं।

कैमरों को भी दिया पूरा समय
शिल्पा शेट्टी ने कैमरों को भी पूरा समय दिया। फैन्स हर साल उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते हैं।

शेयर की तस्वीरें
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा - देखो चांद आया कहने के लिए मैं पूरी तैयार हूं।

सुनीता कपूर को दिया धन्यवाद
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भी इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

एक साथ Star Wives
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, हर साल, इस त्योहार का आयोजन करती हैं और सारी Star Wives के साथ ये तस्वीर हर साल वायरल होती है।


Click it and Unblock the Notifications











