शिल्पा शेट्टी ने मनाया करवा चौथ, छुए पति के पैर, लिया आशीर्वाद
Recommended Video
Shipa Shetty keeps Karwa Chauth for husband Raj Kundra; Watch video | FilmiBeat
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ करवा चौथ का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया है। इस मौके पर शिल्पा लाल और गोल्डन साड़ी पहने नज़र आईं और हमेशा की ही तरह वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।
पहले शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के घर में आयोजित करवा चौथ पूजा का हिस्सा बनने गईं जहां उनकी सभी दोस्तों ने मिलकर करवा चौथ की कथा सुनी और रस्में पूरी कीं।
शिल्पा शेट्टी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इंटरनेशल शो बिग ब्रदर से दुनिया भर में नाम कमाया। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड को भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके ठुमकेदार डांस को लोग आज भी पसंद करते हैं।
बात करें उनकी खूबसूरती की तो इसके लिए उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता। इनका परफेक्ट फिगर आज भी कम कयामत नहीं ढहाता।


Click it and Unblock the Notifications