..................... सरोज खान के निधन पर शिल्पा शेट्टी हुईं इमोशनल, "चुराके दिल मेरा मास्टर जी आप चले गए" Shilpa shetty kareena kapoor kajol emotional post on choreographer saroj khan death - Hindi Filmibeat

सरोज खान के निधन पर शिल्पा शेट्टी हुईं इमोशनल, "चुराके दिल मेरा मास्टर जी आप चले गए"

बॉलीवुड की "मास्टर जी" सरोज खान इस दुनिया को छोड़ कर चली गई हैं। मुंबई के मलाड में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड के तमाम सितारे इमोशनल नजर आए। शिल्पा शेट्टी ने सरोज खान के निधन पर उनके संग हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया तो करीना कपूर ने बताया कि सरोज जी से उन्हें क्या सीख मिली।

दशकों से अपनी उंगली पर बॉलीवुड सेलेब्स को नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 2000 से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए हैं। इसमें "एक दो तीन", "हवा हवाई", "चुराके दिल मेरा" जैसे तमाम गाने हैं। जिन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता।

सरोज खान की कला के चलते पूरा बॉलीवुड उनका सम्मान करता था। आज जब वह हमारे बीच नहीं हैं तो ये सितारे खुद को रोक नहीं पाए और अपने अनुभव व सीख जो मास्टर जी से उन्होंने मिली, उसे सोशल मीडिया पर बयान किया। मलाइका अरोड़ा, काजोल, शिल्पा शेट्ट, करीना कपूर समेत कई सितारों ने खूबसूरत पंक्तियां सोशल मीडिया पर लिखीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X