सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा को देखते ही करीना ने कर दी ऐसी हरकत, और फिर दोनों के बीच जो हुआ...

Recommended Video
Shilpa Shetty Kareena Kapoor Video: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच इस रिसेप्शन पार्टी में एक ऐसा वाकया भी हुआ जो कि सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। ये सिद्धार्थ और कियारा की पीडीए नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर खान के बीच हुआ है। शिल्पा और करीना ने जिस अंदाज में एक दूसरे के मुलाकात की वो छाया हुआ है।
सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड से जुड़े हर सितारे ने एंट्री मारी थी। हीरोइनों ने जहां अपने ग्लैमर से पूरी लाइमलाइट बटोरी, तो वहीं एक्टर्स भी स्टाइलिश लुक में दिखे। पार्टी में बॉलीवुड का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस बीच शिल्पा और करीना पर सभी की नजरें टिक गईं।
शिल्पा-करीना की टक्कर
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और करीना कपूर खान भी सिड-कियारा की पार्टी में रौनक बढ़ाने के लिए पहुंचे थे। दोनों ने एक साथ तो पोज नहीं दिया, लेकिन वे एक-दूसरे से टकरा जरूर गईं। दरअसल, हुआ यूं कि शिल्पा ने पार्टी में स्टनिंग लुक में एंट्री मारी और पैपराजी को पोज दे ही रही थी कि सामने से जल्दबाजी में करीना कपूर बाहर की ओर जा रही थी और शिल्पा से टकरा गईं। उन्होंने प्यार से शिल्पा को गले लगाया और वहां से बाय-बाय कहकर चली गईं।
वायरल हो रहा है वीडियो
अब सोशल मीडिया पर इन हसीनाओं की ये ग्लैमरस टक्कर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं और हर कोई इनके लुक औक व्हवहार पर जमकर कमेंट कर रहा है।
मनीष मल्होत्रा की साड़ी
कियारा आडवाणी ने रिसेप्शन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक अनोखा फिशटेल गाउन पहना था। उनके आउटफिट में क्रीम-टोन्ड सिल्क टॉप के साथ एक लंबी काली मखमली स्कर्ट थी।
ऐसा किया लुक पूरा
उन्होंने स्टेटमेंट एमराल्ड और डायमंड नेकपीस से अपने लुक को और निखारा। हाइलाइट किए हुए गाल, काजल से भरी आंखें और पीछे बंधे बालों के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया। दूसरी ओर, सिद्धार्थ चमकदार काले रंग के टक्सीडो में डैपर लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications