..................... Shilpa Shetty juhu house robbery two arrested amid shilpa shetty foriegn vacation - Hindi Filmibeat

चिलचिलाती गर्मी में विदेश में वेकेशन मनाने निकली शिल्पा शेट्टी के घर पसरा मातम! हुआ बड़ा नुकसान

Shilpa Shetty

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी के मुंबई स्‍थ‍ित जुहू वाले घर में चोरी होने की वारदात सामने आई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, यह घटना एक हफ्ते पुरानी है। पुलिस ने एजेंसी को गुरुवार, 15 जून को यह जानकारी दी है कि पिछले हफ्ते एक्‍ट्रेस के घर से कुछ कीमती सामान कथित रूप से चोरी हो गए थे। मामले में जांच जारी है।

अध‍िकारी ने बताया कि जुहू पुलिस थाने को एक श‍िकायत मिली, जिसमें कहा गया है कि एक्‍ट्रेस के घर में चोरी हुई और कुछ कीमती सामान गायब हैं। तत्‍काल मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच टीम ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Recommended Video

Shilpa Shetty Raj Kundra के घर में हुई चोरी, बेशकीमती सामान ले उड़ा चोर, पकड़े गए दो लोग| FilmiBeat

श‍िल्‍पा शेट्टी इन दिनों मुंबई में नहीं हैं। वह इन दिनों फैमिली के साथ इटली में छुट्टियां मना रही हैं। श‍िल्‍पा ने इंस्‍टाग्राम पर अपने इस वेकेशन की तस्‍वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनकी मोनोकनी ड्रेस वाली तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। श‍िल्‍पा की तस्‍वीर को देखकर फैंस दंग रए गए। श‍िल्‍पा ने बीते महीने 8 जून को ही अपना जन्‍मदिन मनाया है, वह 48 साल की हो गई हैं। ऐसे में फैंस यही कह रहे हैं क‍ि इस उम्र में भी ऐसी कर्वी फ‍िगर को मेंटेन करना आसान काम नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने 14 साल बाद 2021 में 'हंगामा 2' से फिल्‍मों में कमबैक किया है। उनकी यह फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म 'ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार' पर रिलीज हुई थी। हालांकि, उनकी यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद नहीं आई। इसके बाद वह 'निकम्मा' में नजर आई थीं। लेकिन यह फिल्‍म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। श‍िल्‍पा शेट्टी जल्‍द ही ओटीटी पर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में एक्‍शन करती हुई नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्‍होत्रा लीड रोल में होंगे। यह सीरीज अगले साल ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसके बाद वह 'सुखी' फिल्‍म में भी नजर आएंगी।

Read more about: shilpa shetty bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X