..................... Shilpa Shetty is looking very Hot in Dishkiyaoon's Item Number - Hindi Filmibeat

Exclusive: 'ढिश्कियाऊं' की आयटम हॉट लेकिन नंबर बेकार

28 मार्च को रिलीज होने जा रही है फिल्म 'ढिश्कियाऊं', जिसमें लंबे अरसे के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आयटम नंबर करती नजर आ रही है। गाने के बोल है 'तू मेरे टाइप का नहीं है'। आजकल यह गाना प्रमुखता से म्यूजिक चैनलों पर दिखायी पड़ रहा है। गाने के बारे में वनइंडिया ने लोगों से राय जानने की कोशिश की। जिनमें से आधे लोगों ने कहा कि उन्हें गाने का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि वह शिल्पा शेट्टी को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे।

लेकिन उन्हें फिल्म 'ढिश्कियाऊं' के आयटम नंबर से काफी निराशा हुई है क्योंकि उन्हें गाना बस चलताऊ लगा लेकिन उन्हें आयटम सांग की आयटम गर्ल यानी शिल्पा शेट्टी बहुत अच्छी और सेक्सी लग रही हैं।

'ढिश्कियाऊं' से खुद को दोबारा गढ़ रहे हैं हरमन बावेजा

लखनऊ निवासी रविश श्रीवास्तव ने वनइंडिया से कहा कि गाने में शिल्पा को देखकर काफी मजा आ रहा है। शिल्पा पहले ही की तरह सेक्सी, हॉट और ब्यूटीफूल है। शिल्पा के फीगर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां है। वह सुपर से ऊपर हैं लेकिन हां गाना कुछ खास नहीं है।

गौरतलब है कि 'ढिश्कियाऊं' से शिल्पा शेट्टी फिल्म प्रोडक्शन में उतर रही हैं। 'ढिश्कियाऊं' में हरमन बावेजा, आयशा खन्ना औऱ सन्नी देओल हैं।

Did You Know: अभिनेता हरमन बावेजा 'ढिश्कियाऊं' फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म से वह स्वयं को फिर से गढ़ रहे हैं। हरमन ने यहां कहा, "मेरे लिए यह एक बहुत खास फिल्म है। इसके जरिए मैं स्वयं में नयापन ला रहा हूं या यूं कह लीजिए कि खुद को दोबारा गढ़ रहा हूं।"

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/sEKxg2XVzvk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X