हर छक्के पर 6000 रू देगी शिल्पा

उन्होने तय किया है कि आने वाल आईपीएल के मैचों में राजस्थान रॉयल का कोई भी खिलाड़ी छक्का लगाएगा तो उन चार गांवो में से किसी एक गांव के नाम से 6000 रूपए दान किए जाएंगे।
बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी संस्था शिल्पा शेट्टी फाउन्डेशन में 6000 रूपए उन चार गांवो को दिए जाएंगे। गौरतलब हो कि शिल्पा और प्रेमी राज कुंदरा ने राजस्थान रॉयल के 12 प्रतिशत शेयर में हिस्सेदारी की है।
लग रहा है कि शिल्पा शेट्टी खिलाडि़या के प्रति दया के मुड में है। तभी तो वे एनडीटीवी ग्रीनाथन योजना के तहत राजस्थान के चार गांवो को गोद ले चुकी है। जिसके विकास के कार्य में अपना योगदान देंगी।
शिल्पा के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि आने वाले आईपीएल के मैंचो में राजस्थान रॉयल का खिलाड़ी जब भी छक्का लगाएगा तो शिल्पा उन चार गांवो में से एक गांव में 6000 विकास कार्य में लगाएंगी। पहले शिल्पा इस पैसे को अपने सहायतार्थ संस्था को देना चाहती थी लेकिन बाद में उन्होंने तय किया इन गांवो के विकास कार्य मे मदद देंगी।


Click it and Unblock the Notifications