राज कुंद्रा के खिलाफ 1467 पेज की पुलिस चार्जशीट, पोर्न फिल्म से करोड़ों की कमाई, 58 दिन की जेल !
पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के लिए हालात पहले से अधिक मुश्किल होते जा रहे हैं। राज कुंद्रा जहां पोर्न फिल्म केस में गिरफ्तारी के बाद जमानत की राह देख रहे हैं। वहीं अब राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
45 साल के राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए दिखाने के मामले को लेकर ये पूरी चार्जशीट दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोर्प के खिलाफ 1467 पेज की चार्जशीट दायर की गई है।

मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बारे में बयान जारी करते हुए ये बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए संघर्ष कर रहीं लड़कियों की मजबूरियों का फायदा राज कुंद्रा ने उठाया है। यहां पढ़िए इस संबंध में पूरी डिटेल

अश्लील फिल्मों का लालच
काम के लिए अश्लील फिल्मों का लालच दिया है। पॅार्न फिल्मों को कई वेबसाइट्स और ओटीटी प्लेटफॅार्म पर सब्सक्रिप्शन के जरिए दिखाया गया है। इसके कारण राज कुंद्रा और बाकी के आरोपियों ने काफी कमाई की है। रिपोर्ट अनुसार इस मामले में कई गवाहों का बयान भी दर्ज किया गया है। साथ ही राज कुंद्रा के दफ्तर में हुई छापेमारी के बाद जो सबूत मिले हैं।

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस
राज कुंद्रा ने कहा कि उन्हीं के आधार पर कुंद्रा के आईटी हेड थोर्प को भी 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के रिश्तेदार प्रदीप बख्शी और यश ठाकुर यानी कि अरविंद कुमार श्रीवास्तव को वांटेड दिखाया है।

पोर्न फिल्म केस से करोड़ों की कमाई
जानकारी के अनुसार प्रदीप बख्शी लंदन में हैं। पुलिस को इस मामले में बैंक ट्रांजेक्शन की भी अहम जानकारी हाथ लगी है। पोर्न फिल्म के जरिए 1.17 करोड़ की कमाई होने की भी जानकारी सामने आयी है। जो कि हॅाटशॅाट्स ऐप के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाता था। ये कमाई पिछले साल लॅाकडाउन के दौरान हुई है।


Click it and Unblock the Notifications