..................... Shilpa Shetty husband Raj Kundra porn case Mumbai office seize by mumbai police collect evidence।शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पॅार्न केस मुंबई पुलिस का ऑफिस पर छापा, मिले कई सबूत - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा के मुंबई ऑफिस पर छापा, बड़ा सबूत, पॅार्न वीडियो सर्वर सीज , शिल्पा शेट्टी कंपनी की डायरेक्टर!

By Filmibeat Desk

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पॅार्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तारी के बाद से मामला गंभीर होता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने अपने बयान में पहले ही ये साफ कर दिया है कि उनके पास राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में नाम होने का पूरा सबूत है। राज कुंद्रा फिलहाल 23 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे।

इस बीच राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म केस में मुंबई पुलिस ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस पर रेड मारी है। बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई में मौजूद विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस से कई अहम सामान पुलिस अपने साथ ले गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑफिस के कई कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क को जांच के लिए ले जाया गया है।

raj kundra,

साथ ही सर्वर को भी सीज कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी जगह से राज कुंद्रा का पॅार्न फिल्म से जुड़ा काम होता रहा है। पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस के कई जरूरी कागजात भी जब्त कर लिए हैं। ये सभी सामान राज कुंद्रा के खिलाफ केस को और भी मजबूत बना सकती है।

राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्शी का नाम

राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्शी का नाम

शिल्पा शेट्टी के घर तक अब पॅार्न फिल्म रैकेट का केस पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्शी के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस पुलिस ने जारी किया है। बख्शी हॅाटशॅाट ऐप निर्माण कंपनी के को- ओनर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॅाटशॅाट ऐप को मैनेज करने के लिए दो लोगों को राज कुंद्रा ने पेरोल पर रखा था। विआन इंडस्ट्री लिमिटेड इस ऐप को मैनेज करने के लिए 3 से 4 लाख रुपए खर्च करती थी।

तो क्या शिल्पा शेट्टी की भी हो रही है जांच

तो क्या शिल्पा शेट्टी की भी हो रही है जांच

राज कुंद्रा के बैंक खाते की भी डिटेल मीडिया में लीक हो गई है। जिसके अनुसार राज कुंद्रा हर दिन 3 लाख से 10 लाख तक की कमाई होती थी।राज कुंद्रा के साथ रायन थार्फ भी पुलिस हिरासत में है। हालांकि शिल्पा शेट्टी का इस केस से कोई लेना-देना नहीं बताया जा रहा है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार शिल्पा शेट्टी को लेकर भी जांच की जा रही है।

शिल्पा शेट्टी का पॅार्न फिल्म रैकेट में क्या रोल है

शिल्पा शेट्टी का पॅार्न फिल्म रैकेट में क्या रोल है

शिल्पा शेट्टी भी राज कुंद्रा की कई कंपनी में हिस्सेदार थीं। ऐसे में शक उन पर भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भरांबे ने ये साफ किया है कि शिल्पा शेट्टी का पॅार्न फिल्म रैकेट में क्या रोल है, इसे लेकर अभी तक जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच फिलहाल तेजी से जारी है।

राज कुंद्रा अपना पूरा काम मुंबई के ऑफिस से चलाते हैं

राज कुंद्रा अपना पूरा काम मुंबई के ऑफिस से चलाते हैं

रायन थॅार्प इस केस में अहम हैं। वो राज कुंद्रा के आईटी हेड हैं। पुलिस के अनुसार राज कुंद्रा अपना पूरा काम मुंबई केऑफिस से चलाते हैं। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह कई मॅाडल और को वेब सीरीज में काम देने के लिए बुलाते थें। फिर उनके साथ पॅार्न वीडियो की शूटिंग की जाती थी। इस मामले को लेकर राज कुंद्रा के साथ 9 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

शिल्पा शेट्टी भी हैं कंपनी की डायरेक्टर?

शिल्पा शेट्टी भी हैं कंपनी की डायरेक्टर?

बता दें कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की विआन इंडस्ट्रीज पर छापा मारा तो है लेकिन इस कंपनी में कुल 10 डायरेक्टर हैं। एक नाम राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का भी शामिल है।इस डायरेक्टर की फेहरिस्त में एक नाम उमेश कामत का भी है। जिस पर फरवरी 2021 में मामला दर्ज हुआ था। उमेश कामत केनरिन प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं। जो कि भिन्न ओटीटी प्लेटफार्म पर पॅार्न वीडियोज अपलोड किया जाता था। कुल मिलाकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम इस केस में फंसता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X