पोर्नोग्राफी केस में ईडी ने जारी किया बड़ा अपडेट, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मिली राहत की सांस

Raj Kundra pornography case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेमैन राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी को राज कुंद्रा और पोर्नोग्राफी रैकेट के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला है। ये खबर राज कुंद्रा के लिए और उनके परिवार के लिए राहत की सांस की तरह है।
राज कुंद्रा केस में बड़ा अपडेट-
दरअसल पूरा मामला ऐसा है कि, शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा 2021 में अश्लील फिल्म मामले में फंस गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और जेल भी हुई थी।
राज कुंद्रा के लिए अब राहत की खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि कुंद्रा का इस मामले में कोई सीधा संबंध नहीं है। ईडी फिलहाल पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है। इंग्लैंड की कंपनी केनरिन अब ईडी के रडार पर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी अब इंग्लैंड की कंपनी केनरिन से जुड़े बैंक खातों और उनसे हुए लेनदेन की जांच कर रही है। केनरिन कई छोटी कंपनियों से जुड़ी है, जो पैसों की धोखाधड़ी में शामिल पाई गई हैं।
इस कंपनी के मालिक प्रदीप बख्शी हैं। बख्शी ही अश्लील फिल्म मामले में शामिल हॉटशॉट ऐप के प्रचारक थे। ईडी ने पिछले साल कुंद्रा के खिलाफ जांच शुरु की थी। अभी इस मामले पर राज कुंद्रा के बयान का इंतजार है।
पोर्नोग्राफी केस के बाद कलाकार बने राज-
नवंबर में कुंद्रा पर बनी फिल्म 'UT69' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने खुद अपना किरदार निभाया था। 'UT69' में कुंद्रा के मुंबई की अर्थर रोड जेल में बिताए गए 63 दिनों के संघर्ष को दिखाया गया था। इसके साथ ही फिल्म जेल की खस्ता हालत और कैदियों की जिंदगी से भी रूबरू कराती है। फिल्म का निर्देशन शाहनवाज अली ने किया था। फिल्म के प्रचार के दौरान कुंद्र का नया अंदाज देखने को मिला था।


Click it and Unblock the Notifications